किसानो के लिए अच्छी खबर, बाढ़ में खराब हुई फसलों का 77 करोड़ 88 लाख मुआवजा देगी सरकार

उत्तर प्रदेश के किसानो के लिए अच्छी खबर है योगी सरकार बाढ़ में खराब हुई फसलों का 77 करोड़ 88 लाख मुआवजा देगी। पढ़िए पूरी खबर..

Update: 2021-10-26 09:39 GMT

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) विगत दिनों हुए भारी बारिश में किसानों की कटी फसल खेतों में ही सड़ गई। किसानों को हुए इस नुकसान को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) किसानों को राहत पहुंचाने मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री से मिले निर्देश के बाद किसानों की खराब हुई फसल का आकलन कर राजस्व विभाग जानकारी प्रस्तुत कर दी है। जिस पर सरकार ने 77 करोड़ 88 लाख रुपए जल्दी से जल्दी जारी कर मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

32 जिलों में खराब हुई थी फसल

उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए अपार मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नुकसानी का सर्वे कर लिया गया है। 35 जिलों में 2 लाख 35 हजार 122 किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है। इस जानकारी के पश्चात योगी आदित्यनाथ ने बताया कि जिससे किसानों को भारी नुकसान। सरकार ने तत्काल सर्वे का आदेश जारी करते हुए किसानों को मुआवजा देने की बात कही थी। वही उच्च स्तरीय बैठक में सीएम ने राजस्व विभाग को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी किसानों को मुआवजा दिया जाए। आपदा से प्रभावित कोई भी किसान सहायता पाने से वंचित न रहे।

इन जिलों में खराब हुई फसल

17 अक्टूबर एवं 19 अक्टूबर के बीच प्रदेश के कई जिले में भारी बारिश हुई थी। जिसमें कौशांबी, चंदौली, ललितपुर, , लखीमपुर खीरी, जालौन, बाराबंकी, गाजीपुर, झांसी, वाराणसी, मऊ, बहराइच, बलिया, कुशीनगर, आगरा, सुल्तानपुर, भदोही, कानपुर देहात, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, औरैया, बांदा, बलरामपुर, चित्रकूट, गोंडा, बस्ती, बिजनौर, अंबेडकर नगर, श्रीवास्तव, देवरिया, सीतापुर, संत कबीर नगर, मिर्जापुर, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज शामिल है।

Tags:    

Similar News