Lucknow : आश्रम में साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 4 साधकों पर गलत काम करने का आरोप

Gang Rape With Sadhvi In ​​Ashram : उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आश्रम में साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म।

Update: 2022-10-17 13:06 GMT

Gang Rape With Sadhvi In ​​Ashram :  सांधू-संतों और उनके आश्रमों में अनाचार की घटनाएं लगातार सामने आ रहीं हैं। जिसके चलते आश्रमों की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से सामने आ रहा है। यहां संचालित जानकी आश्रम (Janki Ashram) के 4 साधकों पर एक साध्वी ने सामूहिक दुष्कर्म करने एवं जान से मारने की धमकी दिए जानें का आरोप लगाया है।

महंत ने कहा सब झेलना पड़ेगा

आश्रम की साध्वी का आरोप है कि साधकों के गलत काम को लेकर जब वह महंत से बात की तो उन्होने साथ देने की बजाय यह कह दिया कि यहां रहना है तो सब झेलना पड़ेगा। जिससे साध्वी को बड़ा आघात लगा।

साध्वी ऐसे पहुंची जानकी आश्रम

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि प्रयागराज के मेले में उसकी जान पहचान जानकी आश्रम की साधिका से हो गई थी। दोनों के बीच मेल-मिलाप चलता रहा। इसी बीच वह जानकी आश्रम में आने के लिए महंत का न्यौता दे दिया। जिसके चलते वह जानकी आश्रम में आकर रहने लगी थी।

इन पर लगाया आरोप

साध्वी का आरोप है कि आश्रम में रहने के दौरान वहां के साधक दुर्वासा ने उसके खाने में नशीला प्रदार्थ मिला कर पिला दिया। नशे में उसके साथ दुर्वासा के साथ छोटे मौनी, बड़े मौनी और मनमोहन दास ने मिलकर दुष्कर्म किया है। वहीं उसे लगातार धमकी देते रहे कि आश्रम में जो कुछ हुआ उसे अगर किसी को बताएगी तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

थाना पहुंची साध्वी

धमकी मिलने के बाद भी साध्वी हिम्मत करके थाना पहुंची और अपने साथ घटी घटना को लेकर पुलिस को पूरी बात बताई, जिसके बाद पुलिस चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News