यूपी में बाढ़ का कहर: 24 जिले, 1171 गांव चपेट में

गंगा-यमुना की खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। ऐसे में बाढ़ से निपटने प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावितों को रेस्क्यु ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित जगह पहुंचाया जाए।

Update: 2021-08-13 05:41 GMT

उत्तर प्रदेश। यूपी के कई जिलों में बाढ़ का कहर जारी हैं। प्रदेश के 24 जिलों के 1171 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा-यमुना की खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। ऐसे में बाढ़ से निपटने प्रशासन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावितों को रेस्क्यु ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित जगह पहुंचाया जाए। बता दें कि बीते दिनों मौसम विभाग ने प्रदेश के पूर्वांचाल क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था।

ये हैं बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र

बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा दी गई जानकारी की माने तो प्रदेश के मिर्जापुर, प्रयागराज, वाराणसी, इटावा, कौशांबी, बांदा, कानपुर देहात, जालौन, बांदा, हमीरपुर, बलिया के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इसके अलावा फर्रुखाबाद, चित्रकूट, सीतापुर, खीरी, शाहजहांपुर, गोंडा, आगरा, चंदौली, गाजीपुर, बहराइच, गोरखपुर, अयोध्या व फतेहपुर के कुछ गांव भी बाढ़ की चपेट में हैं। जबकि कई जगह गंगा व यमुना नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है।

बाढ़ से निपटने प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं। खबरों की माने तो 1228 बाढ़ नियंत्रण चौकियां बनाई गई है। पिछले 24 घंटे के अंदर 70050 लंच पैकेट बाढ़ प्रभावितों को बांटे गए हैं। 1992 नावें लगाई हैं। जिनकी मदद से प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं पीएससी की टीमें लगाई गई है। प्रदेश के कुल 43 जिलों में 59 टीमें रेस्क्यु ऑपरेशन चलाकर बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचा रही हैं। 

Tags:    

Similar News