Expressway Toll Rates Two Wheelers 2023: बड़ा ऐलान! अब बाइक पर भी देना होगा टोल, जानें क्या है रेट ?

एक्सप्रेस-वे (Expressway) बनकर तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जुलाई को इस एक्सप्रेस वे का जालौन में शुभारंभ में भी कर दिया है।

Update: 2023-08-02 15:34 GMT

Bundelkhand Expressway Toll Tax Rate 2023: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे (Bundelkhand Expressway) बनकर तैयार हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जुलाई को इस एक्सप्रेस वे का जालौन में शुभारंभ में भी कर दिया है। 26 जुलाई से एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स वसूलने का काम भी शुरू हो गया है। लेकिन इस एक्सप्रेस वे में दोपहिया वाहनों से भी टोल टैक्स वसूला जाएगा। हालांकि यह बात लोगों के गले नहीं उतरती है लेकिन यह सही है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल टैक्स का रेट भी निर्धारित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार न्यूनतम 5 रुपए से लेकर 310 रुपए तक दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाएगा। वही दो पहिया वाहन चालको को एक सुविधा दी गई है। अगर आप 24 घंटे के अंदर वापस आते हैं तो आपको टोल में 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

कितना निर्धारित हुआ है टोल Bundelkhand Expressway Toll tax Two Wheelers

जानकारी के अनुसार यूपी के बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर दोपहिया वाहनों के टोल टैक्स तय कर दिया गया है। ज्ञात हो कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर कुल 13 टोल प्लाजा है। यहां न्यूनतम 25 से लेकर 310 रुपए तक टोल टैक्स वसूला जाएगा।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 12 अलग-अलग दर निर्धारित की गई है। जिसमें 25 रुपए, 40 रुपए, 50 रुपए, 55 रुपए, 90 रुपए, 125 रुपए, 175 रुपए, 185 रुपए, 210 रुपए, 260 रुपए, 295 रुपए और 310 रुपए तय किया गया है।

एक वर्ष चली मुफ्त यात्रा 
Bundelkhand Expressway Toll Rates Two Wheelers

बुंदेलखंड एक्सप्रस-वे का लगभग काम एक वर्ष पहले पूरा हो गया था। जब से यह एक्सप्रसवे बनकर तैयार हो गया लोगों द्वारा यात्रा षुरू कर दी गई थी। लगभग एक वर्ष से लोगों को मुफ्त यात्रा का लाभ मिलता रहा है। लेकिन 26 जुलाई से टोल टैक्स षुरू कर दिया गया। 

Tags:    

Similar News