Employees Retirement Age: आ गया नया आदेश, 50 की उम्र पार कर चुके कर्मचारी होंगे रिटायर, कर्मचारियों की लिस्ट हो रही तैयार

Employees Retirement Age: एक नए आदेश की चर्चा इन दिनों काफी तेजी के साथ हो रही है.

Update: 2023-05-13 04:23 GMT

Employees Latest News Updates

Employees Retirement Age: एक नए आदेश की चर्चा इन दिनों काफी तेजी के साथ हो रही है। नया देश में कहा गया है कि 50 साल से अधिक उम्र पार कर चुके कर्मचारियों को अब अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए विभाग तैयारी करने में जुटा हुआ है। उन कर्मचारियों का नाम लिस्ट में शामिल किया जा रहा है जिनकी उम्र 50 साल पूरी होने वाली है। सरकार इन्हें गिटार करना चाह रही है। इसके लिए विभाग को निर्देश जारी किए गए हैं।

क्या है पूरा मामला  UP Employees Retirement Age

जानकारी के अनुसार वाराणसी नगर निगम और जलकल विभाग के उन कर्मचारियों को रिटायर किया जाएगा जिनकी उम्र 50 वर्ष पूरी हो चुकी है। यह व्यवस्था उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के नगर निगम और जलकल विभाग में लागू की गई है।

इस संबंध में आदेश जारी हुआ है। जिसकी चर्चा अब वाराणसी के इन दो विभागों के अलावा अन्य विभागों में भी हो रही है। हालत तो यह है कि अब सोशल मीडिया के माध्यम से इस खबर की चर्चा आम लोगों की जुबान पर है।

गठित हुई स्क्रीनिंग कमिटी 
Uttar Pradesh Employees Retirement Age

नगर आयुक्त ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति वाले कर्मचारियों की सूची तैयार करने के लिए कहा है। इसके लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है। जिसे 15 दिनों में जानकारी एकत्र करते हुए सूची तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। इस सूची में उन कर्मचारियों का नाम शामिल किया जाएगा जिनकी अगले 3 माह बाद उम्र 50 वर्ष हो जाएगी।

Tags:    

Similar News