Election Results 2019 Live: अमेठी से राहुल गांधी और गुना से सिंधिया पीछे, NDA को कईं राज्यों में बढ़त

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:07 GMT

नई दिल्ली। Lok Sabha Election Results 2019 Live Updates: 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव के बाद आज देश की 542 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। आज सुबह 8 बजे शुरू हुई मतगणना में पहले पोस्टल बैलट्स की गिनती हुई और बेहद शुरुआती रुझानों में एनडीए को यूपीए पर बढ़त दिखाई दे रही है।

बता दें कि इस बार के चुनाव 7 चरणों में हुए थे। पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को हुई थी और अंतिम चरण की वोटिंग 19 मई को हुई थी। सात चरणों में लोकसभा की 542 सीटों के लिए मतदान हुआ था। इन सीटों के लिए कुल 8,049 प्रत्याशी मैदान में हैं। 7 चरणों में हुए मतदान में 90.99 करोड़ मतदाताओं में से करीब 67.11 प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया। संसदीय चुनाव में यह सबसे अधिक मतदान है।

9.12 AM: रायबरेली सीट से सोनिया गांधी आगे चल रही हैं वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वायनाड सीट से आगे चल रहे हैं।

9.10 AM: भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह, गुना से ज्योतिरदित्य सिंधिया और जबलपुर से विवेक तन्खा पीछे चल रहे हैं।

9.05 AM: भोपाल सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा आगे चल रही हैं वहीं हमीरपुर से अनुराग ठाकुर आगे चल रहे हैं।

9.03 AM: शुरुआती रुझानों में एनडीए को मिल रही बढ़त से भारतीय शेयर बाजार खुश नजर आ रहा है और प्री-ओपनिंग सेशन में 480 अंकों की तेजी के साथ रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया।

8.56 AM: अब तक आए रुझानों में एनडीए 190 सीटों पर आगे चल रही है वहीं यूपीए 59 सीटों पर आगे है जबकि अन्य दल 64 सीटों पर आगे हैं।

8.55 AM: हिंदी भाषी राज्यों में भाजपा और एनडीए शुरुआती रुझानों में अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है।

8.50 AM: गुरदासपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल आगे चल रहे हैं।

8.48 AM: चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक एनडीए 9 सीटों पर यूपीए 3 पर जेडीएस 1 पर आगे चल रही हैं।

8.40 AM: अमेठी सीट से जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पीछे चल रहे हैं वहीं मध्यप्रदेश की गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे चल रहे हैं।

8.35 AM: राजस्थान से अशोक गेहलोत के बेटे पीछे चल रहे हैं।

8.25 AM: गुजरात, राजस्थान, यूपी में एनडीए को बढ़त नजर आ रही है लेकिन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे नजर आ रही है।

8.20 AM: पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत के राज्यों में एनडीए को बढ़त मिलती नजर आ रही है। इसके अनुसार अब तक एनडीए 50 सीटों पर आगे है वहीं यूपीए 9 सीटों पर आगे नजर आ रही है।

8.15 AM: शुरुआती रुझानों में एनडीए कईं सीटों पर आगे चल रही है, हालांकि, फिलहाल पोस्टल बैलट्स की गिनती शुरू हुई है और अब तक ज्यादातर राज्यों में एनडीए आगे चल रही है।

8.05 AM: मतगणना शुरू होने के बाद पहला रुझान आ चुका है और यह रुझान एनडीए के पक्ष में गया है।

8.00 AM: देश की 542 सीटों पर हुए चुनाव के बाद मतगणना शुरू हो चुकी है और कुछ ही पलों में पहला रुझान आने वाला है।

7.54 AM: मतगणना शुरू होने पर पोस्टल बैलेट और ईवीएम के मतों की गिनती एक साथ होगी।

7.40 AM: उत्तराखंड में भी मतगणना की तैयारियां पूरी और कुछ ही देर में मतदान शुरू होने वाला है।

Similar News