पैदल ही कन्नौज के लिए निकले अखिलेश यादव, धारा 144 के उल्लंघन पर गिरफतार

प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बनाये रखने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के घर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी थी।

Update: 2021-02-16 06:40 GMT

पैदल ही कन्नौज के लिए निकले अखिलेश यादव, धारा 144 के उल्लंघन पर गिरफतार

लखनऊ। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बनाये रखने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के घर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी थी। वही किसान यात्रा में शामिल होने भारी संख्या में किसानांे को एकत्र होना था। इसीलिए प्रशासन ने कन्नौज में धार 144 लगा दी गई थी। लेकिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रशासन की इस कार्रवाई से नारज हेा गये।

अखिलेश यादव पैदल ही कन्नौज की ओर निकल गये। लेकिन पुलिस ने उन्हे रास्ते में रोकने का प्रयास किया। जिस पर अखिलेश यादव बंदरियाबाग चैराहे पर ही धरने पर बैठ गये। वही सपा कार्यकर्ता प्रशासन की इस कार्रवाई से उग्र हो गये। कार्यकर्ताओं ने बैरीकेट्स तोड दिया। प्रशासन ने धारा 144 का उल्लंघन के मामले में गिरफतार कर लिया गया। ऐसे में कार्यकर्ता भी जबरन गिरफतार होने आगे आये और बस में घुस गये।

यात्रा में शामिल होेने नहीं मिली थी अनुमति

कन्नौज में जिलाधिकारी ने किसान यात्रा में शामिल होने अखिलेश यादव को को मंजूरी नहीं दी। लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन का कहना है कि वह किसी भी प्रदर्शन से निपटने की पूरी तैयारी है। किसी भी हालत में कानून व्यवस्था नही बिगडने दी जायेगी। पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है।

कोरोना की आड़ में सरकार कर रही मनमानीः अखिलेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी गिरफतारी के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना का हवाला देकर सरकार अपनी मनमानी पूरी करने में लगी है। किसानों की मांगेे न मानकार सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि आज किसान, मजदूर, गरीब परेशान है। सरकार को इनकी चिंता नही है। अखिलेश यादव ने कहा कि पुलिस के बल पर केन्द्र और राज्य सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है।

Similar News