UP Aganwadi Bharti 2023: 1100 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की होगी भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

UP Prayagraj Aganwadi Bharti 2023: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है।

Update: 2023-08-08 08:53 GMT

UP Prayagraj Aganwadi Bharti 2023: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। प्रयागराज जिले में लगभग 1100 पदों पर भर्ती होगी। इसी महीने नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा।

जानकारी के अनुसार विभाग की वेबसाइट पर भर्ती का विज्ञापन जारी होगा, जिसमें पद संख्या से लेकर आरक्षण व अन्य सभी विस्तृत जानकारी मिलेगी। भर्ती में कई पदों को पदोन्नति के जरिए भरा जाएगा। बताया गया की रिक्त पदों के लिए रोस्टरवार आरक्षण तैयार किया जा रहा है। 10 दिन के अंदर यह प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। वहीं, 15 अगस्त तक समायोजन के लिए मिले आवेदन पत्रों की जांच पूरी हो जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया इस बार आनलाइन होगी। 50 फीसदी पदों पर आंगनबाड़ी सहायिका को पदोन्नति देकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बनाया जाएगा। जबकि शेष 50 प्रतिशत रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी। डीपीओ दिनेश सिंह ने बताया कि हम समायोजन, पदों की संख्या आदि के पूर्ण विवरण का डाटा तैयार कर रहे हैं। वेबसाइट पर नोटीफिकेशन अपलोड होगा।

Tags:    

Similar News