बांधवगढ़ के टाइगर से मिलने पहुंची मप्र की राज्यपाल

प्रदेश की राज्यपाल तीन दिनों के लिए विंध्य के एक शहर उमरिया पहुंच चुकी हैं। वह उमरिया जिले के बांधवगढ़ नेशनल पार्क में रुकेगी। कहा जा रहा है कि

Update: 2021-02-16 06:40 GMT

बांधवगढ़ के टाइगर से मिलने पहुंची मप्र की राज्यपाल

उमरिया। प्रदेश की राज्यपाल तीन दिनों के लिए विंध्य के एक शहर उमरिया पहुंच चुकी हैं। वह उमरिया जिले के बांधवगढ़ नेशनल पार्क में रुकेगी। कहा जा रहा है कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पूरे रिलैक्स और परिवार के साथ बाघों से मिलने आई है। वह पूरे प्राकृतिक नजारे का लुफत उठाएंगी।

राज्यपाल सोमवार को हवाई यात्रा करते हुए उमरिया हवाई पट्टी पहंुच गई हैं। बताया गया है कि वह सड़क मार्ग से होते हुए बांधवगढ नेशनल पार्क में रुकेगी। राज्यपाल के साथ में उनका परिवार भी साथ में है। राज्यपाल यहा 3 दिनों तक रूकने के बाद 10 नवम्बर को भोपाल के लिए रवाना होगी। इन 3 दिनों तक वह पूरी तरह रिलैक्स करते हुए प्राकृतिक नजारे का दीदार करेंगी।

चर्चा यह भी

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के उमारिया आने की जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को हुई। वैसे ही लोगों के बीच कई तरह की चर्चा आम होेने लगी। वर्तमान समय में प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान मत्रिमंडल विस्तार करने की योजना पर काम कर रहे हैं। लेकिन मत्री बनने की होड़ में काफी खीच-तान की खबर बाहर आ रही है। हलांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नही हो रही है।

राज्यपाल का स्वागत

हवाई पट्टी में शहडोल संभाग के आयुक्त नरेश पाल, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल, एडीजी पुलिस जी जनार्दन, बांधवगढ़ नेशनल पार्क के संचालक विसेंट रहीम, संयुक्त संचालक नेशनल पार्क नावेंद्र शेखर सहित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान शम्भू लाल खट्टर द्वारा राज्यपाल को गुलाब का फूल भेंट कर स्वागत किया गया।

Similar News