उमरिया: सेना के जवान पर चाकू से हमला, आरोपियों पर तीस हजार का ईनाम

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उमरिया (Umaria) में सेना के जवान पर चाकू से हमला।

Update: 2022-02-25 07:10 GMT

Umaria News: सेना के जवान पर चाकू से हमला कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। आरोपियों की गिरफतारी पर एडीजीपी शहडोल द्वारा 30 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया है।

क्या है मामला

बताया गया है कि सीधी जिले का निवासी सुनील यादव असम में पदस्थ है। किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्कल एक्सप्रेस से बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन उतरा था। जहां से उसे नरौजाबाद जाना था। लेकिन आरोपियों ने सुनसान जगह में फौजी के साथ मारपीट करते हुए उस पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। फरियादी द्वारा घटना की शिकायत पाली थाने में की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध जांच शुरू कर दी है। जिला चिकित्सालय में भर्ती फौजी की हालत सामान्य बताई गई है।

सीसीटीवी में दिखे आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे। घटना के समीप ही लगे सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपियों की तस्वीरें कैद हो गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए ईना भी घोषित किया गया है।

Tags:    

Similar News