इधर-उधर भटको ना, e-Pass चाहिए तो Aarogya Setu App को Download करो ना

इधर-उधर भटको ना, E-Pass चाहिए तो Aarogya Setu App को Download करो ना आज देश COVID-19 जैसी महामारी से जूझ रहा है और ऐसे में सरकार इस वायरस को

Update: 2021-02-16 06:20 GMT

इधर-उधर भटको ना, e-Pass चाहिए तो Aarogya Setu App को Download करो ना

आज देश COVID-19 जैसी महामारी से जूझ रहा है और ऐसे में सरकार इस वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रही है और इसके लिए हाल ही में Aarogya Setu नामक ऐप लॉन्च किया गया है। जो कि यूजर्स के बीच लगातारर लोकप्रिय भी हो रहा है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च के बाद अभी तक इसे 6 करोड़ से अधिक यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। वहीं अब जल्द ही इस ऐप में ई-पास फीचर की सुविधा मिलने वाली है। जिसके बाद यूजर्स को e-Pass के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि ऐप की मदद से ही ई-पास के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

इंदौर, मुंबई, पुणे, जयपुर समेत इन स्थानों पर स्थिति ‘विशेष रूप से गंभीर’ : गृह मंत्रालय

Aarogya Setu में ई-पास को लेकर सरकार द्वारा पहले ही पुष्टि की जा चुकी है। वहीं अब इस ऐप में अपकमिंग फीचर्स ई-पास ऐड हो गया है। हालांकि अभी तक यह फीचर एक्टिवेट नहीं हुआ है, बल्कि इसके साथ 'No e-pass available' लिखा हुआ है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि जैसे ही ये फीचर जारी होगा, यूजर्स को पता चल जाएगा। इससे स्पष्ट होता है कि जल्द ही ये फीचर रोलआउट होने वाला है।

6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया

हाल ही में कें​द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने Aarogya Setu के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐप को 6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया है और इससे पता चलता है कि लोग देशभर में कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वहीं पिछले दिनों ये ऐप दुनिया में दुनिया में सबसे तेजी से डाउनलोड होने वाला ऐप बन गया था। लॉन्च के बाद 13 दिनों में ही इसे 5 करोड़ यूजर्स ने डाउनलोड कर लिया था।

Aarogya Setu ऐप एंड्राइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर फ्री डाउनलोडिंग के साथ उपलब्ध है। ये हिंदी, अंग्रेजी और मराठी समेत कुछ 11 भाषाओं को सपोर्ट करता है। इस की खासियत है कि ये आपको अपने आस—पास कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की जानकारी देगा। साथ ही इस ऐप में आपको सेल्फ आइसोलेशन और COVID-19 के लक्षणों की भी जानकारी मिलेगी।

Similar News