पूर्व क्रिकेटर Yashpal Sharma का निधन, क्रिकेट जगत में शोक की लहर, कपिल देव ने जताया दुख

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में मंगलवार को दुख भरी खबर आई। जब पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा (Cricketer Yashpal Sharma) का 66 वर्ष में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हार्टअटैक से उनकी मौत हुई है। 

Update: 2021-07-13 18:04 GMT

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में मंगलवार को दुख भरी खबर आई। जब पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा (Cricketer Yashpal Sharma) का 66 वर्ष में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि हार्टअटैक से उनकी मौत हुई है। 

वे 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे थे। 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को चुनने में भी यशपाल की अहम भूमिका थी। वे सिलेक्शन कमेटी के सदस्य थे। उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कुछ दिनों तक अंपायरिंग भी की थी। बाद में उन्हें टीम इंडिया का सिलेक्टर नियुक्त किया गया था.

पूर्व खिलाड़ियों ने जताया शोक

यशपाल शर्मा के निधन पर 1983 वर्ल्डकप विजेता भारतीय टीम के कप्तान रहे कपिल देव ने कहा कि मैं उनकी मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। दिलीप वेंगसरकर ने कहा कि हम दोनों अच्छे दोस्ते थे। उनकी निधन की खबर पर मुझे यकीन नहीं हो रहा है। सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सेहवाग सहित अन्य पूर्व खिलाड़ियों ने यशपाल शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

टेस्ट और वनडे में भारत के लिये बटोरे थें रन

यशपाल ने देश के लिए 37 टेस्ट में 33.46 की औसत से 1606 रन बनाए थे। इसमें दो सेंचुरी के साथ ही 9 हाफ सेंचुरी बनाए हैं। जबकि 42 वनडे में उन्होंने 28.48 की औसत से 883 रन बनाए हैं। इस दौरान 4 हाफ सेंचुरी लगाई।

विकेट कीपर के साथ ही बॉलर भी थें

यशपाल शर्मा विकेटकीपर के अलावा मीडियम फास्ट बॉलर भी थे। उन्होंने क्रिकेट करियर की शुरुआत 13 अक्टूबर 1978 को वनडे से की थी। यह मैच सियालकोट में पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया था। 

लुधियाना में हुआ था जन्म

क्रिकेटर यशपाल शर्मा का जन्म 11 अगस्त 1954 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था। स्कूल से खेलते हुए यशपाल ने 260 रन की पारी खेली थी। तभी सुर्खियों में आए। यशपाल ने क्रिकेट करियर की शुरुआत 13 अक्टूबर 1978 को वनडे से की थी।

Similar News