शुक्र के राशि परिवर्तन से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बदलेगा भाग्य, मिलेगा अपार धन

Venus Transit 2021  : ज्योतिष शास्त्र की माने तो ग्रह, नक्षत्र समय-समय पर अपनी स्थिति बदलते रहते हैं। इन बदलावों से व्यक्ति के जीवन में भी प्रभाव देखने को मिलता हैं। 4 मई 2021 से शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

Update: 2021-05-02 09:40 GMT

Venus Transit 2021  : ज्योतिष शास्त्र की माने तो ग्रह, नक्षत्र समय-समय पर अपनी स्थिति बदलते रहते हैं। इन बदलावों से व्यक्ति के जीवन में भी प्रभाव देखने को मिलता हैं। 4 मई 2021 से शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वर्तमान में शुक्र ग्रह मेष राशि में विद्यमान है। 4 मई के बाद शुक्र ग्रह स्वयं की वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जो 28 मई तक इस राशि में रहेंगे। इसके बाद यह एक बार फिर राशि परिवर्तन करके मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 4 मई को होने जा रहे शुक्र ग्रह परिवर्तन से कई राशियों की किस्मत चमकने वाली हैं। तो कईयों का भाग्योदय होगा। जिससे अपार धन एवं वैभव की प्राप्ति होगी। तो चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में।

कर्क राशि

4 मई के बाद से इस राशि के जातक को शुभ फल की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। विवाह के योग बन रहे हैं। शिक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर हर हिसाब से इस राशियों के जातकों का जीवन सुखमय होने वाला है।

मेष राशि

इस राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्रह का परिवर्तन शुभ फल देने वाला है। धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार में आनंद का माहौल बना रहेगा।

वृष राशि

इस राशि के जातकों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। रूके हुए कार्य बनेंगे। हर कार्यो में सफलता मिलेगी। कोई नया काम करने का यह उत्तम समय है।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को 4 मई के बाद शुभ फल की प्राप्ति होगी। नए वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। व्यापार एवं नौकरी में सफलता के योग बन रहे हैं। जमीन-जायजाद से जुड़े मामले हल होंगे।

मकर राशि

इस राशि के जातकों का दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध में बढ़ोत्तरी होगी। धन अर्जन के नए रास्ते मिलेंगे। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। रिश्ते मधुर होंगे। 

पढ़ेंगे तो जरूर कुछ न कुछ मिलेगा, जीवन में हमने क्या पाया क्या खोया

कास्टिंग काउच पर एक्ट्रेस ईशा अग्रवाल ने किया खुलासा- कहा मेरे साथ..

Similar News