Hast Rekha : हाथों में हो ऐसी रेखा तो अत्यधिक प्रेम करने वाली मिलती है पत्नी!

Hast Rekha : हर व्यक्ति के हाथों में ढेर सारी रेखाएं होती हैं। हस्त शास्त्र में इन सभी रेखाओं के बारे में विस्तार से बताया गया हैं। हाथ में बनी कौन सी रेखा भाग्य रेखा है तो कौन सी आयु रेखा। कौन सी रेखा आपको धन दिलाएगी तो आपकी शिक्षा कैसी रहेगी। आपका विवाह कैसा होगा।

Update: 2021-04-07 16:10 GMT

Hast Rekha : हर व्यक्ति के हाथों में ढेर सारी रेखाएं होती हैं। हस्त शास्त्र में इन सभी रेखाओं के बारे में विस्तार से बताया गया हैं। हाथ में बनी कौन सी रेखा भाग्य रेखा है तो कौन सी आयु रेखा। कौन सी रेखा आपको धन दिलाएगी तो आपकी शिक्षा कैसी रहेगी। आपका विवाह कैसा होगा।

आपकी पत्नी आपको कैसे मिलेगी आदि तरह के लगभग सभी रेखाओं के बारे में हस्त रेखा शास्त्र में विस्तार से वर्णन किया गया हैं। वैसे तो मनुष्य के हाथ में छोटी-बड़ी कई रेखाएं होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी रेखा के बारे में बताएंगे जो आपके प्रति आपकी पत्नी के प्रेम को बयां करती हैं। हस्त शास्त्र में बताया गया है कि जिस मनुष्य में हाथ में ऐसी रेखा होती है उसे अत्यधिक प्रेम करने वाली पत्नी मिलती हैं। तो चलिए जानते हैं इस रेखा के बारें में।

हस्तरेखा शास्त्र की माने तो यदि किसी पुरूष के बाएं हाथ में दो विवाह रेखा हैं और दाएं में एक रेखा है तो ऐसे लोगों को श्रेष्ठ एवं गुणवान पत्नी मिलती है। ऐसे लोगों की पत्नी अत्यधिक ख्याल रखने वाली होती है। वह अपने पति से बहुत प्रेम करती है। लेकिन अगर यही रेखा इसके उलट हो। जैसे दाएं हाथ में दो विवाह रेखाएं एवं बाएं हाथ में एक विवाह रेखा तो पत्नी आपका ध्यान नहीं रखती है।

इसी तरह यदि दोनों हाथों की ये रेखाएं समान लम्बाई एवं शुभ लक्षण वाली हो तो ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन काफी सुखी व्यतीत होता है। जिन लोगों के हाथों में ऐसी रेखाएं होती हैं उनका पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहता है। 

कान और कान पर लम्बे-लम्बे बाल खोलते हैं जीवन के कई राज

ऐसे ही अगर व्यक्ति के हाथ की रेखाएं उपर की ओर मुड़ जाएं छोटी उंगली की तरफ पहुंचे ऐसे व्यक्ति के विवाह में अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस तरह की विवाह रेखा वाले व्यक्ति की शादी होना बहुत ही मुश्किल रहता हैं। या ऐसे लोग अविवाहित ही रहते हैं। 
नोट- यह जानकारी धार्मिक आस्थाओं एवं लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं। जिसे सामान्य जनरूचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

तमिल फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस में शुमार हुई उर्वशी रौतेला, 10 करोड़ में साइन की यह फिल्म

एक्ट्रेस Nikita Dutta हुई कोरोना का शिकार

कार्तिक आर्यन ने खरीदी लैम्बोर्गिनी कार, वीडियो शेयर कर कहा-मैं इस कार के नहीं बना...

Similar News