सिंगरौली: नवब्याहता ने फांसी लगा कर दी जान, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

मध्यप्रदेश (Madhya Prdaesh) के सिंगरौली (Singrauli) में नवब्याहता ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

Update: 2022-02-25 07:26 GMT

सिंगरौली- जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत उर्ती गांव में बीते दिवस महिला ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। महिला की मौत पर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस ने शिकायत की है। पुलिस द्वारा मृतक महिला ललिता गुर्जर 22 वर्ष निवासी उर्ती के शव को पीएम के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से महिला के शव का पीएम करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पति और ससुराल वाले करते थे पिटाई

महिला के मायके वालों की माने तो शादी के कुछ समय बाद से ही महिला का पति इंद्र गुर्जर और अन्य ससुराल वाले महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते थे। इस संबंध में महिला द्वारा मायके वालों को भी बताया गया। आरोप है कि इसी पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ससुराल वालों ने महिला की हत्या कर उसे लटका दिया होगा।

क्या कहते हैं ससुराल वाले

महिला के ससुराल वालों ने मारपीट और प्रताड़ना की बात से इंकार कर दिया है। महिला ने किस कारण से फांसी लगाई है, इस बारे में ससुराल वालों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। गौरतलब है कि बीते दिवस महिला का शव अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पेड़ से लटकता हुआ मिला था।

क्या कहती है पुलिस

सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया महिला की मौत पर मायके वालों ने हत्या और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला की हत्या हुई है या उसने फांसी लगाई है इसका पता तो जांच के बाद ही चल पाएगा। पुलिस द्वारा पीएम रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा।

Tags:    

Similar News