Singrauli News : कोयले से लदे हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

कोयले से लदा हाइवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार तथा शनिवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है।

Update: 2021-08-21 10:14 GMT

सिंगरौली (Singrauli News) : कोयले से लदा हाइवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार तथा शनिवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। मृतक युवक होटल में काम कर रात के समय वापस अपने घर जा रहा था। मृतक की पहचान प्रदीप शाह के रूप में की गई है।

परसौना के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार परसौना की ओर से कोयला लेकर आ रहा हाइवा शुक्रवार की रात 11 बजे बाइक सवार को ठोकर मार दी। बताया जाता है कि यह हादसा परसौना सरई मुख्य मार्ग पर हुआ है। कई खदान के वाहनों का आना-जाना यहां लगा रहता है। ऐसे में रात के समय होटन से नौकरी कर प्रदीप शाह अपने घर जरहा गांव जा रहा था। इसी दौरान वह हाइवा की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

लोगों ने लगाया जाम

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। लोगों का कहना था कि उसके परिजनों को प्रशासन नौकरी दिलवाए। गांव के लोग ने रात भर मार्ग जाम कर रखा। वहीं मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुची और लोगों को सझाइस दी। काफी प्रयास के बाद मार्ग खुलवाया।

बनवाया जाय फोर लेन सड़क

विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस तथा प्रशासन से कहा कि वाहनों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए फोरलेन सड़क की आवश्यकता महसूस की जा रही है। वही कई लोगां ने कहा कि कोयला परिवहन करने वाले वाहनो की रफ्तार नियंत्रित की जाये। हाइवा तथा ट्रेलर जैसे वाहन तेज गति से निकलते हैं और आये दिन हादसे होते है। गांव के लोगों ने कहा कि अगर पुलिस तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई करे ते हादसों में कमी लाई जा सकती है।

Tags:    

Similar News