एमपी के सिंगरौली में दो पक्षों में खूनी संघर्षः 1 की मौत, 6 घायल, 8 पर प्रकरण दर्ज, 4 गिरफ्तार

सिंगरौली- जिले के झखरावल गांव में दो पक्षों के बीच घटित मारपीट की घटना में जहां आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए वहीं 1 व्यक्ति की मौत हो गई।

Update: 2022-11-24 11:20 GMT

Singrauli MP News: सिंगरौली जिले के झखरावल गांव में दो पक्षों के बीच घटित मारपीट की घटना में जहां आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए वहीं 1 व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दोनो पक्ष को मिला कर 8 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने जहां 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं 2 आरोपी फरार जबकि 2 आरोपियों का ईलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

क्या है मामला

बताया गया है कि झखरावल गांव के निवासी राजेन्द्र शाह और रमेश साह का गांव के ही बृजेश द्विवेदी व उनके परिवार के साथ काफी समय से जमीनी विवाद का मामला चला आ रहा है। इसी जमीनी विवाद के चलते दोनो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनो पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी से हमला करना शुरू कर दिया। इस हमले में राजेन्द्र के सिर में गंभीर चोंट लग गई। घायल राजेन्द्र को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों का ईलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।

अस्पताल में पिटाई

मृतक के परिजनां ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती आवेदन में कहा है कि देवसर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने ही आरोपियों ने मारपीट की। हालांकि मामले की जांच कर रहे देवसर जियावन के थाने में पदस्थ एसआई एनपी तिवारी ने बताया कि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे बंद थे। जिसके कारण घटना की फुटेज नहीं मिल पाई है। मामले की जांच की जा रही है।

वर्जन

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच जम कर लाठी चली। इस घटना में लाठी के हमले में घायल राजेन्द्र की मौत हो गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ लिया है, दो आरोपी फरार है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।

शिव कुमार वर्मा, एडिशनल एसपी सिंगरौली

Tags:    

Similar News