SAHDOL में सख्त हुआ प्रशासन, 26 मार्च रात 12 बजे तक लॉकडाउन, सिर्फ दो घंटे की छूट

शहडोल. कोरोना वायरस के संक्रमण से बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने लॉकडाउन की तिथि बढ़ा दी है। जिसमें 23

Update: 2021-02-16 06:17 GMT

शहडोल. कोरोना वायरस के संक्रमण से बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने लॉकडाउन की तिथि बढ़ा दी है। जिसमें 23 मार्च रात्रि 9 बजे से 26 मार्च रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ दो घंटे की छूट रहेगी।

जिसमें खाद्य सामग्री राशन, फल, सब्जी आदि की दुकानें खुलेगी। इसके अलावा जिले की सीमाओं को पूरी तरह से सीज कर दिया गया है। जहां तैनात पुलिस जवानों द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। एक जिले से दूसरे जिले की सीमा में प्रवेश करने वालों से विशेष पूछताछ की जा रही है। उन्हे वहीं से वापस भेजा जा रहा हैै। कलेक्टर डॉ. सत्येंद्र सिंह द्वारा जिले में परिपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया है। पूर्ण लॉक डाउन में किसी भी व्यक्ति को अपने घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी। यह रहेंगे बंद सरकारी दफ्तरों के साथ सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर, ट्यूशन क्लास, सिनेमा हॉल, मैरिज गार्डन, सार्वजनिक पुस्तकालय आंगनबाडिय़ां, समस्त बैंक शाखाएं, समस्त धार्मिक संस्थान मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च, आश्रम, आदि तत्काल प्रभाव से बंद किया गया है। अति आवश्यक सेवाएं राजस्व, स्वास्थ्य, पुलिस, विद्युत, पेट्रोल तथा डीजल पंप, खाद्य सुरक्षा एवं नागरिक आपूर्ति, दूरसंचार, नगर पालिका, नगर पंचायत इससे मुक्त रहेंगे और दूसरे सभी कार्यालय बंद किए गए हैं। सुबह 6 से 9 सिर्फ बेच सकेंगे दूध लॉकडाउन के दौरान इमरजेंसी ड्यूटी वाले शासकीय कर्मचारी केवल ड्यूटी के लिए प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। घर घर जाकर दूध बांटने वाले दूध विक्रेता सुबह 6 बजे से 9 बजे तक पूर्ण लॉक डाउन प्रतिबंध से मुक्त रहेंग। आवश्यक वस्तुएं खाद्य सामग्री राशन, फल, पीडीएस दुकान, सब्जी आदि की दुकान दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी। इन आवश्यक सामग्रियों की खरीदी के लिए हर दिन 2 घंटे की छूट दी जाएगी। बॉक्स सड़कों पर भी चहल-पहल, दोपहर में पुलिस की सख्ती कलेक्टर ने भले ही लॉकडाउन के आदेश जारी किए हों लेकिर सोमवार को मुख्यालय में इसका प्रभावी असर देखने नहीं मिला। लोग अपने घरो से बाहर निकलकर नगर की सडको में घूमते देखे गए। सुबह से लेकर देर रात तक लोगों को लगातार आवागवन बना रहा। घरों से निकलकर नगर की सडकों में घूमने वाले लोगों पर पुलिस ने दोपहर में सख्ती दिखाई। इस दौरान गांधी चौक में तैनात पुलिस कर्मियों ने यहां से गुजरने वाले लोगों को रोककर मास्क लगाने के साथ ही सावधानी बरतने व घर पर रहने की ही समझाइश देते नजर आए। इसके अलावा जो दुकाने खुली हुई थी उन्हे भी बंद कराने का काम पुलिस द्वारा किया गया।

Similar News