बुजुर्ग ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी पर झूला, पुलिस को आंगन में लिखी मिली कुछ बातें

शहडोल। जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक बुजुर्ग ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी पर झूल गया। बुजुर्ग ने फांसी पर झूलने से पहले घर के आंगन में जो बातें लिखी है वह हैरत में डालने वाली है। आंगन में चूने के पत्थर से लिखा पाया गया कि वह पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते हत्या और आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाया है। साथ ही कुछ लोगों के नाम का भी उल्लेख किया है।

Update: 2021-02-27 00:13 GMT

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची धनपुरी थाना पुलिस प्रथम दृष्टया पत्नी पर चरित्र के कारण हत्या कर आत्महत्या कर मामला दर्ज कर लिया कर घटना की जांच कर रही है। मिली जानकारी अनुसार गुलजार अहमद 65 वर्ष वार्ड 3 थाना धनपुरी ने अपनी 58 वर्षीय पत्नी की पहले धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद घर के आंगन में चूने के पत्थर से पत्नी के ऊपर चरित्र संदेह करते हुए लोगों के नाम और इसके बाद खुद फांसी पर झूल गया। घटना की जानकारी तब हुई जब मृतक की बेटी ने फोन लगाया और फोन उठा नहीं। बेटी ने घर पहुंचकर देखा तो अंदर से दरवाजा बंद था।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंची धनपुरी थाना पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो रोगटे खड़े हो गये। कमरे में एक तरफ खून से पथपथ महिला का शव पड़ा हुआ था तो दूसरी तरफ बुजुर्ग फांसी में झूला हुआ था। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए दोनो शव पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना के संबंध में एसडीओपी धनपुरी भरत दुबे ने कहा कि फिलहाल पत्नी की हत्या कर फांसी लगाने के कारण पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। इसके अलावा और भी पहलुओं पर जांच की जाएगी।

Similar News