विंध्य : SCHOOL में लगा था कलेक्टर बनी स्टूेडेंट का पोस्टर, उसे देखकर इस छात्रा ने किये ये...

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:07 GMT

सतना. विद्यालय प्रबंधन ने एक स्कूल स्टूडेंट का पोस्टर तीन-चार स्थानों पर लगा रखा है। यह पोस्टर है पूर्व स्टूडेंट रजनी सिंह का। जो कि आईएएस हैं। इस पोस्टर पर रोजाना आते-जाते नजर पढ़ती। जो कि हर समय प्रेरित करता, पढ़ाई करो और माता-पिता के सपनों को पूरा करो। मैंने भी कलेक्टर बनने का लक्ष्य तय कर लिया। स्कूल से जाने के बाद रोजाना ८ से १० घंटे घर पर भी पढ़ाई करती। अपना ध्यान केवल पढ़ाई पर केंद्रित कर लिया। यह कहना है कक्षा दसवीं में प्रदेश की प्रवीण सूची में आठवां स्थान हासिल करने वाली वैशाली सिंह का। वैशाली ने बताया, उसके माता-पिता आवासीय विद्यापीठ उतैली में शिक्षक हैं। जो विद्यालय परिसर में ही निवास करते हैं। लेकिन मैं बचपन से जवान सिंह कॉलोनी सतना में नाना-नानी के घर पर रह पढ़ाई कर रही हूं। मेरे सभी मामा भी पढाई के लिए प्रेरित करते। हमेश कठिनाई में मार्गदर्शन देते। कभी किसी उलझन में अकेले नहीं छोड़ा।

[poll id="6"]

ध्यान केवल पढ़ाई पर लगाया- पढ़ाई को लेकर कभी तनाव नहीं लिया। जितनी जब तक मन लगा तब तक ही पढ़ा। लेकिन मन को भटकने नहीं दिया। मोबाइल, नेट, वाटसएप सहित अन्य सोशल साइटस का उपयोग बहुत ज्यादा जरुरी होने पर ही किया। मैने कभी अपने पास मोबाइल नहीं रखा। इससे पढ़ाई से मन विचलित होता था।

Similar News