रीवा की चौपाटी लोगो के मन को भायी, अब यहाँ बनाने की तैयारी

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 05:59 GMT

सतना. हर शहर का एक अलग अंदाज होता है। उसकी एक पहचान होती है। लोग उस जगह को खास मानते हैं और वहां बार-बार समय बिताना पसंद करते हैं। अपने शहर में भी कुछ फेमस स्पॉट हैं। चौपाटियों का तो अपना अलग ही अंदाज है। यहां के व्यंजन जितने टेस्टी हैं उतना ही यहां का नजारा भी अच्छा लगता है। लोग यहां पर फैमिली के साथ पहुंचते हैं। ब्रांडेड नान ब्रांडेड व दूसरी तरह की खरीदारी करते हैं। एंजॉय करते हैं और घंटों समय बिताते हैं। अपने शहर की कुछ ऐसी चौपाटी में से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं जो लोगों के लिए खास बनी हुई हैं। साथ ही यहां पर टेस्टी डिश और मनोरंजन के साधन मौजूद हैं।

पन्नी लाल चौक चौपाटी सबसे खूबसूरत स्पॉट में पन्नीलाल स्थित चौपाटी की जगह बनी हुई है। यहां पर शाम को रोज लोगों की भीड़ बढऩे लगती है। एक से बढ़कर एक इंडियन चाइनीज आइटम खाने को मिलते हैं।

सुविधाएं यह चौपाटी शहर के बीचोंबीच स्थित है। मार्केट का भी नजारा आपको देखने को मिलता है। सबसे अच्छी बात है कि यहां पर आइसक्रीम बड़ी खास है। इसके अलावा कुछ ही दूर में पार्क है जो लोगों के बीच में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

रीवा रोड चौपाटी रीवा रोड स्थित यह चौपाटी भी लोगों को पसंद आ रही है। स्कूल और कॉलेज आसपास होने से यह चौपाटी यूथ का फेवरेट जोन बनी हुई है। यहां पर लोग घूमने के साथ चटकारे स्वाद भी ले सकते हैं।

सुविधाएं इस चौपाटी के पास कई ब्रांडेड शोरूम हैं। साथ ही कई बड़े रेस्टोरेंट भी मौजूद हैं। लोग यहां शॉपिंग के साथ हर तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं।

सेमरिया चौक चौपाटी

सेमरिया रोड स्थित चौपाटी की बात ही निराली है। यह चौपाटी शाम चार बजे से ओपन हो जाती है। यहां पर वेज और नॉनवेज दोनों तरह के आइटम अबेलेवल हैं। सुविधाएं

सबसे खास बात यह कि ये चौपाटी 11 बजे तक बंद होती है। यहां लोगों के लिए टेस्टी डिश, चाऊमीन, बर्गर, चिकन, चिकन टिक्का सहित सभी आइटम अबेलेवल है। अगर कभी आप रात के समय में टेस्टी खाने का आनंद लेना चाहते हैं तो यहां पर ट्राई कर सकते हैं।

Similar News