बड़ी खबर : SATNA के लोग हो जाए सावधान, मिल रही नकली नमकीन, फैक्ट्री में पकड़ी गई हजारों पैकेट
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
सतना। होशंगाबाद के व्यापारी की कम्पनी के नाम का इस्तेमाल कर सिंधी कैम्प में चलाई जा रही नमकीन फैक्ट्री में कोलगवां पुलिस ने छापा मारकर हजारों पैकेट तैयार माल समेत सामग्री जब्त कर ली तो फैक्ट्री में ताला जड़ते हुए संचालक को गिरफ्तार कर लिया। टीआई मोहित सक्सेना के मुताबिक होशंगाबाद जिले के इटारसी की सिंधी कालोनी में रहने वाले चंद्रभान सिंधवानी ने मेहमान नाम से नमकीन बनाने का रजिस्ट्रेशन अपने नाम पर कराते हुए व्यवसाय शुरू किया था। वह प्रदेश के कई जिलों में माल भेजते थे। इसी दौरान पता चला कि सतना के सिंधी कैम्प में भी उनकी कम्पनी के नाम का इस्तेमाल कर नमकीन बनाई जा रही है, लिहाजा अपने स्तर पर साक्ष्य एकत्र करते हुए बुधवार को कोलगवां थाने पहुंच गए, जहां उनकी लिखित शिकायत पर पुलिस ने सिंधी कैम्प में अनिल कुमार सचदेवा पुत्र अर्जुनदास सचदेवा 50 वर्ष की फैैक्ट्री में छापा मार दिया। फैक्ट्री की तलाशी लेने पर 1 हजार 952 पैकेट नकली नमकीन के अलावा हजारों की संख्या में रैपर, कच्चा माल और मशीनें हाथ लगीं।