प्यार के जाल में फंसाने के बाद शादी का वादा फिर गर्भवती होने पर युवती का गर्भपात : SATNA NEWS
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
युवती को प्यार के जाल में फंसाने के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गर्भवती होने पर युवती का गर्भपात भी करवा दिया। मामले में मनावर पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपित उमेश कनेल पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। युवती का आरोप है कि एक साथ पढ़ाई करते थे। युवक से प्रेम-प्रसंग था। उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
एफआईआर में युवती का आरोप है कि वह सतना जिले में बीएससी की पढ़ाई करती है। इसी कॉलेज में भुवादा मनावर का उमेश कनेल भी पढ़ाई करता था। जून 2018 में उमेश से जान-पहचान हुई। एक क्षेत्र के होने के चलते दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। एक दूसरे के परिवार में आना-जाना करते थे। साल 2018 में अगस्त में दोनों रक्षाबंधन की छुट्टी पर गांव आए। युवती का एफआईआर में आरोप है कि 11 अगस्त 2018 को उमेश ने फोन कर उसे बाकानेर बुलाया। जहां उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। कहा था कि जल्द शादी करूंगा। कई बार दुष्कर्म किया। इससे युवती गर्भवती हो गई। 5 माह बीत गए। उमेश ने कहा कि तुम शादी में अच्छी नहीं लगोगी। यह कहकर दबाव डालकर धमरपुरी में एक क्लीनिक पर गर्भपात करवा दिया। इसके बाद उमेश ने दोनों परिवार में शादी की बात सभी को बता दी। दोनों परिवार ने बैठकर दीपावली 2020 के बाद शादी करेंगे। इस प्रकार की दलील देकर शपथ पत्र बनवाया। युवती का आरोप है कि इसके बाद भी उमेश उसे उसके घर लेकर जाता रहा। 13 फरवरी को उमेश के घर गई। जहां 15 दिन रुकी। उमेश ने कहा कि वह अब शादी नहीं करना चाहता है। यह कहकर मारपीट करता रहा। उसके परिवारवालों ने भी शादी से इंकार कर दिया। मामले में मंगलवार को मनावर पुलिस ने आरोपित उमेश के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।