दो फिल्म और दो सीरियल में धूम मचायेगा विंध्य का ये लाल

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:05 GMT

सतना. जब चाह मजबूत हो, हौसले बुलंद हों और हर मुश्किलों की सामना करने की क्षमता हो तो सफलता मिलना तय है। सेमरिया के पास स्थित छोटे से गांव चकदेही के विवेक त्रिपाठी इन दिनों मुम्बई में अभिनय का जलवा बिखेर रहे हैं। महज दो साल के अंदर ही उनको दो फिल्म और दो सीरियल में काम करने का मौका मिला। हाल ही में उनका चयन डीडी अनुप्रभा में प्रसारित होने वाले कस्तूरी नाटक में हुआ है। इसकी शूटिंग २३ अप्रेल से मुंबई और असम में होगी।

विवेक ने बताया कि यह लव स्टोरी सीरियल है। इसमें मेन कैरेक्टर फीमेल के दोस्त हीरा के रूप में विवेक नजर आएंगे। इसके बाद उनकी दोस्त की शादी हो जाती है और विवेक को यह नागवार गुजरता है। इसके बाद विवेक विलेन की भूमिका में नजर आंएगे। इस नाटक के लेखक धीरज मिश्रा और डायरेक्टर मनोज गिरि हंै। विवेक ने कलर्स में प्रसारित होने वाले बढ़ो बहू में कॉमेडियन का रोल किया।

जून में आएगी मूवी विवेक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय मिस्ट्री फिल्म में हीरो के दोस्त की भूमिका निभाई है। यह फिल्म जून स्टार्टिंग में पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी के साथ ही विवेक गालिग मूवी में सिकंदर की भूमिका में भी नजर आएंगे। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर बनाई गई है।

विवेक का कहना है कि अभिनय के क्षेत्र में जिन युवाओं को आगे आना है तो सबसे पहले उन्हें अपने लुक और पर्सनैलिटी पर काम करना चाहिए। शुद्ध हिंदी बोलनी आनी चाहिए। खुद पर विश्वास हो और मेहनत करने की क्षमता तो आपको इस फील्ड में आने से कोई नहीं रोक सकता।

Similar News