तबादलों से तंग हुए कई अधिकारी, अब SATNA कलेक्टर सहित 3 को बदला, हड़कंप
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
मध्य प्रदेश में एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रशासनिक सर्जरी हुई है। कमलनाथ सरकार ने 3 विभागों के प्रमुख सचिव के साथ 3 जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए है। शुक्रवार देर रात जारी हुई तबादला सूची में बैतूल, छतरपुर और सतना जिले के कलेक्टर को बदल दिया गया।
बैतूल कलेक्टर तेजस्वी नायक, छतरपुर कलेक्टर मोहित बुंदस और सतना कलेक्टर सत्येंद सिंह को हटाकर बिना विभाग मंत्रालय में उपसचिव पद पर पोस्टिंग गई है। इनकी जगह राकेश सिंह को बैतूल, शीलेंद्र सिंह को छतरपुर और अजय कटेसरिया को सतना कलेक्टर बनाया गया है।
तीन प्रमुख सचिव भी बदले- राज्य सरकार ने 6 सीनियर आईएएस अफसरों की भी जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया है। सीनियर आईएएस शिवशेखर शुक्ला को चिकित्सा शिक्षा से हटाकर प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति. डीपी आहूजा को आयुक्त उच्च शिक्षा से हटाकर प्रमुख सचिव पशुपालन, उमाकांत उमराव को प्रमुख सचिव सहकारिता, सुखवीर सिंह को आयुक्त सह संचालक वित्त एंव सचिव वित्त, पी नरहरि को आयुक्त नगरीय प्रशासन एंव सचिव जनसपंर्क के साथ माध्यम का एमपी बनाया गया है।