टीका लगाने के बाद 2 बच्चो की मौत, 5 की हालत गंभीर, हड़कंप : REWA/SATNA NEWS

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:11 GMT

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक गांव में टीका लगाने से दो नवजात बच्चों की मौत की खबर सामने आई है. सतना जिले के  जैतवारा थाना क्षेत्र के कोनैता गांव में टीका लगने के बाद 2 नवजात बच्चों की मौत हो गई है.

परिवारजनों गत 11 जनवरी को नवजात बच्चों को टीका लगवाया गया था, जिसके बाद इनकी तबीयत बिगड़ी और सोमवार सुबह दोनों की मौत हो गई. इसी गांव के 5 अन्य बच्चों की भी टीकाकरण के बाद तबीयत गंभीर हो गई.

बच्चों की मौत के बाद परिजनों और गांव वालों में आक्रोश है. गांव वालों ने हंगामा भी किया है. लोगों के आक्रोश को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है. सतना के कलेक्टर सतेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है.

टीकाकरण के बाद गंभीर 5 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गांव के ही आंगनवाड़ी में 11 जनवरी को इन बच्चों को टीके लगावाए गए थे. टीकाकरण के बाद मृत नवजात बच्चों की उम्र डेढ़ माह थी. 

Similar News