जीएसटी की 10 टीमों ने तीन फर्मों पर छापा मारा : SATNA NEWS
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
दमोह|शहर में बुधवार को देर शाम सतना से आई जीएसटी की टीम ने तीन अलग-अलग फर्म और उनके निवास पर छापामार कार्रवाई की है। 10 टीमों में 20 से ज्यादा लोग शामिल हैं। जिन फर्म पर कार्रवाई की गई है। उनके ही गोदामों को भी कार्रवाई में शामिल किया गया है। इधर अचानक की गई कार्रवाई से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंचीं टीमें ने दस्तावेज तुरंत अपने कब्जे में ले लिए और कार्रवाई प्रारंभ कर दी।