सतना में डीजल चोरी के शक में युवक की पिटाई, हो गई मौत

Satna / सतना। डीजल चोरी की शंका पर जिले के मनकहरी में युवक से मारपीट की गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक को अपने कस्टडी में लेते हुए थाने ले गई। जहां उसकी तबियत बिगडने पर रामपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे सतना जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड दिया है। पुलिस अधीक्षक ने न्यायिक जांच के आदेश दिये है।

Update: 2021-07-28 11:10 GMT

क्या है मामला

मृतक के पिता रामकरण केवट ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका बेटा जितेंद्र केवट 25 वर्ष ट्रक में क्लीनर का काम करता है। दोपहर काम पर निकला था। देर रात तक वापस न आने पर उसकी तलाश की गई तो पता चला कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। वहां जाने पर पता चला कि उसकी मैत हो चुकी है।

मृतक के पिता का कहना है कि उसके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नही थी। वह अपने काम पर जाता था और उसके बाद वापस आता था। पिता ने कहा कि उसके बेटे की हत्या की गई हैं। बताया तो यहां तक जाता है कि विवाद की जानकारी होने के बाद पुलिस पहुची थी। पुलिस के बताए अनुसार लोगों ने डीजल चोरी करने के दौरान युवक को पकड़ा था। लोगों ने युवक को पकड़कर सूचना मनकहरी पुलिस को दी। जहां से पुलिस उसे लोगों के बीच निकाल कर अपने साथ ले गई। 

वही पुलिस का कहना है कि थाने पहुंचने पर युवक की तबियत खराब हुई और उसे रामपुर अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। साथा ही परिजनों को सूचाना भिजवाई गई। लेकिन इसी बीच रामपुर से युवक को जिला चिकित्साल सतना के लिए रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Similar News