VINDHYA : बदमाशों ने ढाबे पर तीन लोगों को मारी गोली, दो महिलाओं की मौत
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
सतना। सितपुरा के बाबा ढाबे पर अज्ञात बदमाशों ने ढाबा संचालक और दो महिलाओं को गोली मारी दी। घटना में दोनों महिलाओं की मौत हो गई और ढाबा संचालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के मुताबिक देर रात कुछ बदमाश अचानक ढाबे पर पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद ढाबा चलाने वाले अंगद प्रसाद जोशी और ढाबे पर रहने वाली दो महिलाओं माया जोशी और चंपा जोशी को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। मौके पर ही दोनों महिलाओं की मौत हो गई।
इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। आवाज सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और गंभीर रूप से घायल अंगल जोशी को अस्पताल पहुंचाया। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने दोनों महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। अभी साफ नहीं हो पाया है कि यह हमला किसी पुरानी रंजिश में हुआ है या वो बदमाश लूट के इरादे से आए थे।