Video : एमपी के सतना जिले में फूहड़ डांस का आनंद उठा रहे थे दो पुलिस कर्मी, वीडियो वायरल, उसके बाद क्या हुआ जानें

MP Satna News : एमपी के सतना जिले में अमदरा थाना के दो पुलिस कर्मी लाइन हाजिर .

Update: 2022-10-13 11:30 GMT

MP Satna News :  ड्यूटी छोड़कर फूहड़ डांस (Dance) का आनंद उठाना दो पुलिस कर्मियों को भारी पड़ गया और उन्हे पुलिस लाइन का रास्ता देखना पड़ा हैं। यह मामला एमपी के सतना जिले (MP Satna District) के अमदरा थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है। बताया जाता है कि दोनों पुलिस कर्मियो की ड्यूटी हंड्रेड डायल में लगी हुई थी। जहां वे ड्यूटी करने की बजाए पार्टी कार्यक्रम में फूहड़ डांस का आनंद उठा रहे थे।

भाजपा नेता के यहां था कार्यक्रम

जानकारी के तहत अमदरा थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के घर में बरहों का कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस कार्यक्रम के अतिथियों का मनोरंजन करने के लिए पन्ना के देवेन्द्र नगर से महिला डांसरों को बुलाया गया था। जहां महिलाओं के डांस में मौजूद अतिथियों के साथ ही पुलिस कर्मी भी इस कार्यक्रम का लुफ्त उठा रहे थे।

वीडियो हुआ वायरल

कार्यक्रम के दौरान फूहड़ डांस एवं पुलिस कर्मियों के मौजूदगी का किसी ने वीडियो तैयार कर लिया था। यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो सतना पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता तक पहुंच गया। जहां उन्होने पाया कि पुलिस कर्मी ड्यूटी छोड़कर पार्टी अटैंड कर रहे थे। इसे कार्य में लापरवाही मानते हुए पुलिस कप्तान ने दोनो पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Tags:    

Similar News