शादी करने सतना से पंजाब पहुंच गई किशोरी, आरोपी किशोर गिरफ्तार, जानिए इंस्टाग्राम में दोस्ती से लेकर पंजाब तक का सफर..

Satna MP News: सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने में आज के किशोर और किशोरियां भी किसी से पीछे नहीं है।

Update: 2022-08-06 11:32 GMT

Satna MP News: सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने में आज के किशोर और किशोरियां भी किसी से पीछे नहीं है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म में हुई दोस्ती, प्यार के फेर में एक किशोरी ऐसा उलझी की वह शादी करने के लिए सतना से पंजाब तक पहुंच गई। इस मामले में किशोरी को जहां उसके परिजनों का सुपुर्द कर दिया गया है, वहीं किशोरी को अगवा करने के आरोप में पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया है। किशोर पर किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा करने का आरोप लगाया गया है।

परिजनों को बिना बताए गायब हो गई थी किशोरी

पुलिस ने बताया कि सोसल मीडिया के माध्यम से किशोरी एक नाबालिग उम्र के किशोर के प्यार में पड़ गई। प्यार का नशा कुछ ऐसा चढ़ा कि 16 वर्षीय किशोरी 8 जुलाई को बिना किसी को बताए अपने घर से गायब हो गई। परिजनों द्वारा किशोरी के गुमशुदगी की शिकायत थाने में की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 367 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

दिल्ली से पंजाब का सफर

पुलिस की माने तो किशोरी सतना से दिल्ली पहुंची जहां 17 वर्षीय आरोपी किशोर के माध्यम से किशोरी पंजाब चली गई। इस दौरान पुलिस किशोरी की तलाश करने का प्रयास करती रही। पुलिस की सायबर सेल की टीम ने जब किशोरी का मोबाइल ट्रेस किया तो पता चला कि किशोरी पंजाब में है। इस प्रकार पुलिस की टीम गोविंदगढ़ रवाना हुई। जहां से पुलिस ने किशोरी को दस्यताब कर किशोर को पकड़ लिया।

वर्जन

शादी करने के लिए किशोरी पंजाब पहुंच गई। किशोरी को शादी का झांसा देने वाले आरोपी किशोर को पुलिस ने पकड़ लिया है। किशोरी जुलाई माह में परिजनों को बिना कुछ बताए पंजाब चली गई थी।

डीपी सिंह, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली

Tags:    

Similar News