SATNA की सुनीता का जज्बा, कोरोना वायरस के खौफ के चलते घर में बना रही लोगो के लिए मास्क !

सतना.कोरोना वायरस के खौफ के चलते लोग घरों में कैद हो गए हैं। कार्यालयों में अवकाश घोषित होने के बाद कोई घर में टीवी देख

Update: 2021-02-16 06:17 GMT

सतना.कोरोना वायरस के खौफ के चलते लोग घरों में कैद हो गए हैं। कार्यालयों में अवकाश घोषित होने के बाद कोई घर में टीवी देख कर समय काट रहा है तो कोई बच्चों के साथ कैरम बोर्ड खेल रहा है। संकट की इस घड़ी में उतैली निवासी एक महिला ने जन सेवा का एेसा बीणा उठाया है। जिसे सुन कर आप भी महिला एवं उसके परिवार के जज्बे को सलाम करेगे।

उतैली निवासी सुनीता सिंह बघेल लोगो को कोरोना संक्रमण से बचाने रात दिन मास्क सिल रही हैं। जिन्हें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गरीबों को मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा। सुनीता बघेल का कहना है कि उनके मन में विचार आया कि घर में टाइम पास करने से अच्छा है कि करोना जैसी महामारी से लडऩे में लोगों के लिए कुछ किया जाए। एेसे में उन्होंने गरीबों के लिए मास्क बनाने की सोची और बाजार से कपड़ा खरीद कर मास्क बनाने में जुट गई। सुनीता रात दिन मेहनत कर सैकड़ों की संख्या में मास्क सिल चुकी है। इस कार्य में उनकी जेठानी ममता सिंह भी सहयोग कर रही है।

घर में कैद रहने से अच्छा है कुछ करें मूलत: जनार्दनपुर निवासी सुनीता के पति राकेश सिंह बघेल का कहना है कि सुनीता ने गरीबों को कोरोना के संक्रमण से बचाने मास्क बनाकर मुफ्त में बांटने का निर्णय लिया है। उनके द्वारा करोना से लडऩे के लिए शुरू की गई इस पहल का पूरा परिवार सर्मन कर रहा है। संकट की इस घड़ी में घर में कैद रहने से अच्छा है कि आगे बढ़कर प्रशासन और जनता की मदद की जाए। हर व्यक्ति आगे आकर हाथ बढ़ाए तभी कोरोना जैसी महाकारी को हराया जा सकता है।

Similar News