एमपी के सतना में होटल में चली गोली, दो युवक घायल

MP Satna Firing News : सतना के होटल में पार्टी के दौरान गोली लगने से दो युवक घायल हो गए .

Update: 2022-10-07 13:10 GMT

MP Satna Firing News : एमपी के सतना में होटल में चल रही पार्टी के बीच युवकों में विवाद हो गया और इसी बीच युवक ने कई फायर कर दिए, जिससे कार्यक्रम में मौजूद दो युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

किए गए कई फायर

गोली लगने से घायल आकौना निवासी अभय सिंह एवं सिद्धार्थ का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अभय के भाई ने घटना को लेकर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गुरूवार की रात होटल में जन्मदिन की पार्टी आयोजित थी। इस दौरान पार्टी में मौजूद रॉकी कुशवाहा नामक युवक ने कट्टे से कई फायर किए हैं। जिससे अभय के पैर और पीठ में गोली लगी है। वहीं सिद्धार्थ भी गोली का निशाना बना है।

शराब के नशे में थे युवक

बताया जा रहा है कि युवकों ने जमकर शराब पार्टी की थी। देररात नशे मे धुत युवकों के बीच कहासुनी हो गई और विवाद के दौरान गोली चला दी गई। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। बहरहाल पुलिस की जांच के बाद विवाद की असली वजह सामने आएगी।

Tags:    

Similar News