SC/ST एक्ट विरोध : सतना में सवर्णो पर लाठीचार्ज, फिर हुआ ये

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:00 GMT

केंद्र सरकार द्वारा एससी-एसटी एक्ट में किए गए संशोधन का मध्यप्रदेश में ऊंची जातियों द्वारा विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। मंगलवार को सतना जिले में सड़कों पर उतरे सवर्ण समाज के लोगों ने यातायात बाधित कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाने की कोशिश की, जब सफलता नहीं मिली तो लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आई हैं। प्रदर्शनकारियों ने भी पुलिस पर पत्थर बरसाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सतना जिले में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां सवर्ण समाज के प्रतिनिधि हाथों में काले झंडे लेकर सड़क पर उतरे। इससे रीवा की ओर जाने वाले मार्ग पर कई घंटे तक जाम लगा रहा और वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार द्वारा एससी-एसटी एक्ट में किए गए संशोधन से नाराज थे और मुख्यमंत्री के सभास्थल की ओर बढ़ना चाहते थे।

सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने चारों ओर से घेरते हुए उन्हें हटाने की कोशिश की। पुलिस प्रदर्शनकारियों को आगे नहीं बढ़ने दे रही थी। इस पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ते हुए जमकर लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आईं, वहीं कई प्रदर्शनकारियों ने पुलिस जवानों पर पत्थर फेंके। इसके बाद कई घंटों तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

Similar News