SATNA के इतिहास में पहली बार टूटा 52 साल का रिकार्ड, बदलाव या प्रोत्साहन, फैसला 23 को....
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
सतना लोकसभा सीट में इस बार रिकार्ड तोड़ 70.69 प्रतिशत मतदान हुआ। इसे सतना के इतिहास में पहली बार जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि 52 साल बाद जिले में इतने अधिक प्रतिशत में वोट पड़ा है। इससे साफ जाहिर होता है कि मतदाताओं ने इस बार अपना गजब का उत्साह दिखाया है और लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विधानसभावार मतदान प्रतिशत की बात करें तो नागौद विधानसभा में सबसे अधिक 74.18 प्रतिशत वोट पड़े हैं। चित्रकूट में सबसे कम 66.23 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव संपन्न होने के बाद ईवीएम मशीनों को शासकीय व्यकंट क्रमांक-1 में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से वहां पर जवानों की तैनाती की गई है। जो दिन-रात वहां पर पैनी नजर बनाये हुये हैं।
सबको 23 का इंतजार
सतना संसदीय क्षेत्र में चुनाव संपन्न हो चुका है और इसी के साथ ही सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। अब 23 फरवरी को ईवीएम खुलते ही पता चलेगा कि सतना का अगला सांसद कौन होगा। लेकिन अभी भी प्रमुख तीन दल भाजपा, कांग्रेस व बसपा के प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे है। लेकिन जनता ने किस मूड में अपना प्रत्याशी चुना है यह तो 23 फरवरी को आने वाले नतीजे में ही पता चलेगा।
विधानसभावार वोट प्रतिशत
विधानसभा पुरुष महिला कुल
चित्रकूट 65.09 67.55 66.23
रैगांव 73.00 71.73 72.40
सतना 67.85 65.59 66.78
नागौद 74.98 73.30 74.18
मैहर 71.49 70.66 71.09
अमरपाटन 69.92 74.83 72.26
रामपुर बाघेलान 71.61 72.11 71.85
कुल- 70.69 प्रतिशत
लोकसभा चुनाव-2014
लोकसभा-2014 की बात करें तो भाजपा के गणेश सिंह को कुल 3 लाख 75 हजार 288 मत मिले थे। वहीं कांग्रेस से अजय सिंह राहुल को 3 लाख 66 हजार 600 वोट मिले थे। गणेश सिंह ने अजय सिंह राहुल को 8688 वोट से हराया था। मतदान पर नजर डालें तो 2014 में 14 लाख 58 हजार 381 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इनमें पुरुष मतदाता 772234 जबकि महिला मतदाता 686123 शामिल थे। 2014 में 62.68 प्रतिशत मतदान हुआ था।
2009 का विधानसभावार मतदान प्रतिशत
चित्रकूट 59.77 56.57 58.29
रैगांव 66.59 59.50 63.27
सतना 62.82 57.26 60.21
नागौद 68.16 61.76 65.14
मैहर 62.94 54.98 59.17
अमरपाटन 64.19 66.58 65.32
रामपुर बाघेलान 69.20 64.92 67.18
कुल- 62.68 प्रतिशत
लोकसभा चुनाव-2009
2009 में भाजपा से गणेश सिंह को 1 लाख 94 हजार 684 मत मिले थे। वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा से सुखलाल कुशवाहा को 1 लाख 90 हजार 206 वोट मिले थे। 2009 में कुल 54.72 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2009 के चुनाव में गणेश सिंह ने 4 हजार 478 वोट से हराया था। मतदान पर नजर डालें तो 2009 के लोकसभा चुनाव में कुल 12 लाख 05 हजार 507 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। इनमें 6 लाख 38 हजार 485 पुरुष व 5 लाख 67 हजार 22 महिला वोटर शामिल थी। 2009 में कुल 54.72 प्रतिशत मतदान हुआ था।
2009 का विधानसभा वार मतदान प्रतिशत
विधानसभा पुरुष महिला कुल
चित्रकूट 55.11 47.59 51.65
रैगांव 60.63 51.38 56.28
सतना 55.35 46.55 51.30
नागौद 62.50 52.61 57.84
मैहर 56.66 45.78 51.48
अमरपाटन 58.65 54.24 56.53
रामपुर बाघेलान 60.72 53.36 57.23
कुल- 54.72 प्रतिशत