Satna : नगर सैनिक ने अंततः चुन लिया मौत का रास्ता, लड़की से छेड़खानी के आरोप में की गई थी मारपीट

Satna / सतना। जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सोनाडी गाँव में स्थित अपने घर में एक नगर सैनिक ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।

Update: 2021-06-27 13:07 GMT

Satna / सतना। जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के सोनाडी गाँव में स्थित अपने घर में एक नगर सैनिक ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।

सैनिक के द्वारा उठाये गये आत्मघाती कदम की सूचना मिलते ही रामनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुची और घटना की जांच कर रही है।

छेड़खानी के लगे थें आरोप

खबरों के मुताबिक जिस नगर सैनिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके साथ हाल ही में सतना शहर मुख्यालय में मारपीट की गई थी।

दरअसल नगर सैनिक पर नशे के दौरान एक बच्ची से छेडखानी किये जाने का आरोप लगाया गया था।

इतना ही नही बच्ची की मां और मौजूद पब्लिक ने सैनिक की पिटाई करते हुये उसकी वर्दी तक फाड़ दिये थें। 

माना जा रहा है कि उक्त घटना को लेकर सैनिक के मन में कही-न-कहीं गिलानी थी। जिसके चलते उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

बहरहाल रामनगर थाना की पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद सच्चाई सामने आयेगी।

Similar News