Satna: मुख्यमंत्री COVID-19 बाल कल्याण योजना में अहम, अर्थव और गीता का चयन

सतना / Satna: कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों के देखरेख का जिम्मा सरकार उठाने जा रही है। इसके लिए सरकार की ओर से घोषणा के साथ ही अमल भी शुरू हो चुका है।

Update: 2021-05-30 21:47 GMT

सतना / Satna: कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों के देखरेख का जिम्मा सरकार उठाने जा रही है। इसके लिए सरकार की ओर से घोषणा के साथ ही अमल भी शुरू हो चुका है।

प्रदेश के सतना जिले से 3 हितग्राही बच्चों का चयन हो चुका है। अब इनकी सरकार देखरेख करने वाले अभिभावकों को सरकार हर सम्भव सहायता देने जा रही है।

रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेंश के मुखिया शिवराज सिंह चैहान ने पीडित परिवार के बच्चों के आभिभावकों से बात करते हुए जानकारी ली। 

सरकार ने बोझ हल्का कर दिया

शहर के मारूती नगर में रहने वाले गोरेलाल त्रिपाठी ने सीएम शिवराज सिंह चैहान से बात करने के बाद कहा कि दो पोतों को पालने में सरकार ने हाथ बटाकर बोझ हल्का कर दिया।

श्री त्रिपाठी ने बताया कि 25 अप्रैल 2021 को बडे बेटे की कोरोना से मौत हो गई। बाद में बहू ने भी गम में आत्महत्या कर ली।

अब अहम त्रिपाठी और अर्थव त्रिपाठी पोतों को पालने की जवाबदारी थीं। जिसे अब सरकार की सहायता से पूरा किया जा सकेगा। 

वही श्री तिवारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि बडे पोते के किडनी में समस्या है। जिस पर सीम ने कलेक्टर को प्रकरण मागांकर निकाकरण करने के लिए कहा है।

वही श्री तिवारी ने अपने दूसरे बेटे जो एसएएफ में उसका  जिला पुलिस बल में ट्रांसफर की मांग की।

5 वर्ष पहले पिता तो अब मां ने छोड़ा विद्या का साथ

लालपुर ब्लॉक अमरपाटन निवासी गीता चैरसिया ने सीए से बात करते हुए बताया कि विद्या चैरसिया के माता पिता की मौत हो चुकी है।

5 मार्च 2016 को सड़क हादसे में पिता तो 30 अप्रैल 2021 को कोरोना से विद्या की मां का निधन हो चुका हैं।

गीता ने बताया कि वह विद्या की बडी मां होने के साथ उसकी मौसी भी है। उसके मां तथा पिता के गुजर जाने के बाद वह उसी के साथ रह रही है। 

3 का निराकरण तो 5 केसों की जांच जारी

महिला एवं बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि 1 मार्च 2021 से 30 जून 2021 के बीच अनाथ हुए बच्चों का मुख्यमंत्री कोविड 19 बाल कल्याण योजना का लाभ देने चयन प्रक्रिया चल रही है।

जिले में तीन हितग्राहियों का चयन हो चुका है। जबकि पांच केसों में महिला एवं बाल विकास जांच कर रहा है।

Similar News