Satna News : बाघ के हमले से चरवाहा घायल, शावकों के साथ घूम रही बाघिन, वन अमला अनभिज्ञ

जिले के मझगवां वन परिक्षेत्र अमिरती सर्किल की कररिया बीट में बकरी चरा रहे चरवाहे पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। घायल चरवाहे को मझगवां स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवा दिया गया है।

Update: 2021-08-21 08:54 GMT

सतना (Satna News) :  जिले के मझगवां वन परिक्षेत्र अमिरती सर्किल की कररिया बीट में बकरी चरा रहे चरवाहे पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। घायल चरवाहे को मझगवां स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं एक बाघिन अपने सावकों के साथ भ्रमण कर रही है। लेकिन वन आमले को इस बात की जानकारी नही है।

बकरी लेकर गया था चरवाहा

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर चरवाहा बाल्मीकी साकेत 55 वर्ष अमिरती सर्किल की कररिया बीट में बकरियां लेकर चराने गया था। वह बकरियों के जंगल में छोड़कर एक जगह बैठा था। तभी झाडिय़ों के में बैठा बाघ हमला कर दिया। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर भागा। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

वहीं वन विभाग यह तय नहीं कर पा रहा है कि चरवाहे पर हमला करने वाला बाघ है या तेंदुआ। वही गांव के लोगो द्वारा वन अमले को कई बार सूचित किया गया कि पन्ना टाइगर रिर्जव की बाघिन अपने सावकों के साथ वन क्षेत्र में कई जगह देखी गई है।

बेपरवार वन अमला

जबकि स्थानीय लोगों ने कहा कि पन्ना टाइगर रिजर्व की एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ कई दिनों से घूम रही है। लेकिन ग्रामीणों की बात पर वन अमला विश्वास नही कर रहा है। कई लोगों ने शावक के साथ बाघिन की वीडियो भी दिखाई लेकिन बेपरवाह वन अमला इस बात को नजर अंदाज कर रहा है।

पन्ना टाइगर रिजर्व की बाघिन

वहीं एक वनकर्मी ने नाम छिपाने की शर्त पर बताया कि बाल्मीकी के ऊपर हमला करने वाला वन्य प्राणी पन्ना की कॉलर आईडी लगी बाघिन पी-213-22 है। वही कई वन विभाग के अधिकारियों के पास बाघिन के साथ सावकों की फोटो तथा वीडियो है।

Tags:    

Similar News