Satna News: पत्नी ने मना किया तो पति का चढ़ गया पारा, कर दिया चाकू से वार

सतना / Satna: प्रदेश के सतना जिले (Satna District) के मझगवां (Majhgawan) थाने क्षेत्र में एक पित ने अपनी पत्नी पर चाकूओं से वार कर उसे घायल कर दिया। बाद में उसी चाकू से अपने उपर भी वार कर अपने आप को भी घायल कर लिया।

Update: 2021-06-06 15:29 GMT

सतना / Satna: प्रदेश के सतना जिले (Satna District) के मझगवां (Majhgawan) थाने क्षेत्र में एक पित ने अपनी पत्नी पर चाकूओं से वार कर उसे घायल कर दिया। बाद में उसी चाकू से अपने उपर भी वार कर अपने आप को भी घायल कर लिया।

गांव वालांे की मददे से दोनो घायल पति- पत्नी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया। लेकिन वहां दोनों की हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय सतना के लिए रेफरक कर दिया। जहां दोनेा का इलाज चल रहा है। 

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना सतना जिले के मझगवां थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत हिरौंदी के चंदैनी गांव की बताई जा रही है। पडमनिया के रहने वाला शिवप्रसाद मवासी अपनी ससुराल चंदौनी गया था।

जहां पहुंचकर शिवप्रसाद ने अपनी पत्नी सोमवती मवासी को साथ में चलने के लिए कहा। लेकिन सोमवती ने मना कर दिया। जिसके बाद दोनेा में विवाद होने लगा। 

चाकू से किया हमला

बताया जाता है कि पत्नी के मना करने पर शिवप्रसाद ने गुस्से से चाकू चलाकर सनसनी फैला दी। बताया गया कि युवक ने पत्नी का गला रेत उसके पेट में चालू घोंप दिया। इसके बाद युवक ने खुद का लगा उसी चालू से रेत लिया।

दोनों को गंभीर हालत में सामुदायकि स्वास्थ्य केन्द्र मझगवां ले जाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पत्नी ने जाने से कर दिया था मना

शाम हो जाने से पत्नी ने जाने से मना कर दिया। जिस पर आरोपी शिवप्रसाद नाराज हो गया था। बताया तो यहां तक जाता है कि शिवप्रसाद को अन्य लोगों ने भी समझाने का प्रयास कर रहे थे।

लेकिन वह नही मना और जाने की जिद किये रहा है। उसका कहना था कि वह आज ही पत्नी को साथ लेकर जायेगा।

Similar News