Satna News : बड़ी खबर, डकैत गैंग की महिला हमदर्द को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कट्टा व कारतूस बरामद

सतना / Satna। डकैत गैंग की महिला हमदर्द को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुये बताया कि पकड़ी गई महिला गुड़िया कोल 35 वर्ष डेढ़ लाख के इनामी डकैत गौरी यादव को मदद पहुचाती थी। 

Update: 2021-06-15 19:26 GMT

सतना / Satna। डकैत गैंग की महिला हमदर्द को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुये बताया कि पकड़ी गई महिला गुड़िया कोल 35 वर्ष डेढ़ लाख के इनामी डकैत गौरी यादव को मदद पहुचाती थी। 

महिला को धारकुंडी पुलिस ने गिरफ्तार करके उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पकड़ी गई महिला से पुलिस डकैत गिरोह के सबंधं में पूछताछ कर रही है।

पुलिस को उम्मीद है कि महिला से बीहड़ में विचरण करने वाले गिरोह के सबंधं में अहंम जानकारी मिल सकती है।

कट्टा कारतूस महिला से बरामद

पुलिस के हाथ लगी गुड़िया कोल के पास से पुलिस ने 12 बोर का एक देशी कट्टा, 104 राउंड, 3 नग राउंड रखने के बेल्ट, 1  मोबाइल फोन सहित मसरुका बरामद किया। 

यूपी-एमपी से लगा है बीहड़

दरअसल सतना जिले का धारकुंडी, मझिगंवा, चित्रकूट का क्षेत्र न सिर्फ घने बीहड़ से घिरा हुआ हैं बल्कि यूपी बार्डर लगा होने के कारण डकैत गैंग के लिये यह क्षेत्र सदैव शराणास्थाली रहा है।

समय-समय पर पुलिस दस्यू के खिलाफ अभियान भी चलाकर ऐसे गैंग का सफाया करती आ रही है। क्षेत्र में सक्रिय बबली कोल गैंग को सतना पुलिस पूर्व में ही ढे़र कर दिया था।

वही गौरी यादव गैंग की मदद करने वाली महिला के पकड़े जाने से एक बार फिर पुलिस को बीहड़ के दस्यू उन्मूलन में बड़ी कामयाबी मिलती नजर आ रही है।

Similar News