सतना: मामा की शादी में आए भांजे को लगी गोली

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना (Satna) में मामा की शादी में आए भांजे को लगी गोली।

Update: 2022-01-26 10:37 GMT

Satna MP News: सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत जनार्दनपुर में बीती रात मामा की शादी में आए भांजे को गोली लगने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल भांजे अंश मिश्रा 12 वर्ष निवासी चचाई को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। घायल किशोर की हालत सामान्य बताई गई है। बताया गया है कि गत दिवस अंश अपने मामला की शादी में शामिल होने जनार्दनपुर गांव आया था। बीती रात मामा के यहां वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खड़ा हुआ था। इसी दरमियान अचानक किशोर की जांघ में गोली लगने से वह घायल हो गया। परिजनों को जैसे ही घटना का पता चला उन्होने किशोर को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की।

नहीं पता कैसे लगी गोली

अस्पताल में भर्ती अंश की माने तो जहां वह खड़ा हुआ था, वहीं पर एक अन्य युवक बंदूक लेकर खड़ा हुआ था। शायद बंदूक लोड़ रही होगी। गल्ती से युवक से गोली चल गई होगी। बंदूक से निकली गोली मेरे पैर में जा लगी।

आरोपी अज्ञात

बताया गया है कि घटना के समय कौन युवक बंदूक लेकर मौके पर खड़ा हुआ था। इसका पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण और परिजनों को भी इस बारे में कुछ पता नहीं है। परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है।

ईलाज में देरी

बताया गया है कि घटना के बाद जिला चिकित्सालय पहुंचे परिजनों को किशोर के ईलाज में काफी परेशानी उठानी पड़ी। रात का समय होने के कारण अस्पताल के चिकित्सक और नर्स आराम कर रहे थे। तुरंत ईलाज न होने के कारण माइनर ओटी में घायल किशोर तड़पता रहा।

Tags:    

Similar News