सतना: शराब तस्करो ने पुलिस टीम पर किया पथराव, चार पुलिसकर्मी जख्मी

अवैध शराब तस्करों पर लगाम लगाने के लिए गई पुलिस टीम पर पथराव किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

Update: 2022-03-02 13:27 GMT

सतना: अवैध शराब तस्करों पर लगाम लगाने के लिए गई पुलिस टीम पर पथराव किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में चार पुलिसकर्मियों को चोंट आई है। घायलों में एक महिला आरक्षक के सिर में गंभीर चोंट आई है। महिला आरक्षक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू वार्ड में रेफर कर दिया गया है। मारपीट की यह घटना जिले के बरौंधा थाने के कठियार गांव की बताई गई है। इस संबंध में जब पुलिस अधिकारियां से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो पुलिस ने स्पष्ट रूप से कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है।

क्या है मामला

सू़त्रों की माने तो बरौंधा पुलिस की एक टीम कठियार गांव अवैध शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने गई थी। जहां शराब विक्रेताआें ने पुलिस को देखते ही उन पर पत्थरबाजी कर उन पर हमला कर दिया। बताया गया है कि इस दौरान चार पुलिसकर्मी पत्थरबाजी की घटना में घायल हो गए। अचानक हुए इस हमले के कारण पुलिस संभल नहीं पाई और जान बचा कर वहां से निकल गई।

रेफर किया बिरला अस्पताल

बताया गया है कि पत्थरबाजी की घटना में महिला आरक्षक मयंका साकेत सहित तीन अन्य पुलिसकर्मियों के चोट आने की सूचना है। घायलों को मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। यहां भर्ती रही महिला आरक्षक मयंका साकेत की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिरला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां भर्ती महिला आरक्षक की हालत सामान्य बताई गई है।

आरोपियों को पकड़ने के निर्देश

बताया गया है कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए बरांधा पुलिस के साथ ही अन्य थानां की पुलिस को निर्देश दिया है। साथ ही घटना को लेकर बरौंधा पुलिस को भी जम कर फटकार लगाई है।

Tags:    

Similar News