प्रिज्म जाॅनसन सीमेंट में कार्यरत पंजाब के श्रमिक की फ्यूरी मशीन में दबने से मौत

सतना। जिले में संचालित प्रिज्म जाॅनसन सीमेंट में कार्यरत केईसी ठेका कंपनी के फ्यूरी मशीन में दबने से एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की शाम लगभग 5 के आसपास की बताई गई है। मिली जानकारी अनुसार प्रिज्म जाॅनसन सीमेंट में कार्यरत श्रमिक रमण सिंह 26 वर्ष निवासी पंजाब प्रदेश कार्य के दौरान फ्यूरी मशीन में दब गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में श्रमिक को गंभीर हालत में सतना जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि फ्यूरी मशीन में उक्त श्रमिक हेल्पर के रूप में कार्यरत था। हालांकि यह जानकारी अभी नहीं मिल पाई कि श्रमिक मशीन में कैसे दब गया। ज्ञात हो कि सीमेंट फैक्टी में आये दिन घटनाएं हो रही हैं लेकिन प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। अभी हाल ही में जिले की एक सीमेंट फैक्टी में पैनल में हुए विस्फोट के कारण कई कर्मचारी झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गये थे। ऐसी घटनाएं आये दिन सामने आती रहती हैं लेकिन प्रबंधन कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा के ठोस प्रबंध नहीं कर पा रहा है, जिससे श्रमिक असमय काल के गाल में समा रहे हैं।

Update: 2021-02-27 11:03 GMT

सतना। जिले में संचालित प्रिज्म जाॅनसन सीमेंट में कार्यरत केईसी ठेका कंपनी के फ्यूरी मशीन में दबने से एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की शाम लगभग 5 के आसपास की बताई गई है।

मिली जानकारी अनुसार प्रिज्म जाॅनसन सीमेंट में कार्यरत श्रमिक रमण सिंह 26 वर्ष निवासी पंजाब प्रदेश कार्य के दौरान फ्यूरी मशीन में दब गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में श्रमिक को गंभीर हालत में सतना जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया गया है कि फ्यूरी मशीन में उक्त श्रमिक हेल्पर के रूप में कार्यरत था। हालांकि यह जानकारी अभी नहीं मिल पाई कि श्रमिक मशीन में कैसे दब गया। ज्ञात हो कि सीमेंट फैक्टी में आये दिन घटनाएं हो रही हैं लेकिन प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

अभी हाल ही में जिले की एक सीमेंट फैक्टी में पैनल में हुए विस्फोट के कारण कई कर्मचारी झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गये थे। ऐसी घटनाएं आये दिन सामने आती रहती हैं लेकिन प्रबंधन कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा के ठोस प्रबंध नहीं कर पा रहा है, जिससे श्रमिक असमय काल के गाल में समा रहे हैं।

Similar News