एमपी के सतना में तिरंगा तैयार करने जुटी मुस्लिम महिलाएं, खुशी जाहिर कर कहा यह हमारे देश का गौरव

MP Satna News: आजादी के अमृत महोत्सव को मानने के लिए सतना जिले की मुस्लिम महिलाएं तिरंगा बनाने में जुटी हुई है.

Update: 2022-07-24 11:08 GMT

MP Satna News: आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) को मनाने के लिए सतना जिले की मुस्मिल महिलाएं (Muslim Woman) तिरंगा बनाने में जुटी हुई है। जिससे तय समय पर ज्यादा-से-ज्यादा तिरंगा तैयार हो सकें। दरअसल सरकार के द्वारा तिरंगा बनाने के लिए स्व-सहायता समूहों को जिम्मेदारी दी गई है। जिसके तहत सतना जिले के रोजी अनुपमा स्व-सहायता समूह के माध्यम से सतना शहर के अलग-अलग वार्डों में रहने वाली मुस्लिम महिलाएं तिरंगे को अपने हाथों से आकार दे रही हैं।

11 से 17 अगस्त तक मनाया जा रहा उत्सव

दरअसल आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके लिए 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा अभियान (Tiranga Abhiyan) चलाया जाना है। लोगो में राष्ट्र भक्ति का जज्बा तैयार करने के लिए चलाए जाने वाले इस अभियान में घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा। जिसके लिए बड़ी संख्या में राष्ट्र ध्वज (National Flag) की जरूरत पड़ रही है। प्रशासन ने तिरंगा (Tiranga) बनाने का काम महिला स्व सहायता समूहों को भी सौंपा है।

तिरंगा बनाने की महिलाओं में है खुशी

तिरंगा तैयार कर रही मुस्लिम महिलाओं में इस बात की खुशी है कि इस अभियान में उन्हें शामिल किया गया। समूह कि महिलाओं का कहना है कि तिरंगा हमारे भारत देश का गौरव है। इसे बनाने का अवसर हमें मिला इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या हो सकती है।

उनका कहना है कि अभी तक वे स्कूलों में झंडा फहराते देखती थी, लेकिन आज वे खुद अपने हाथों देश के इस गौरव को तैयार कर रही है। इससे बड़ी खुशी की और क्या बात हो सकती है। महिलाओं का कहना है कि तय समय में वे लक्ष्य के तहत राष्ट्रध्वज को तैयार करेंगी।

Tags:    

Similar News