एमपी के सतना का लाल लद्दाख में ड्यूटी के दौरान हुआ शहीद, खाई में बस गिरने से हुए थे घायल

MP News: मध्यप्रदेश के सतना जिले के लाल लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। खाई में बस गिर जाने से वह बुरी तरह घायल हो गए थे। जिनका उपचार दिल्ली की अस्पताल में चल रहा था।

Update: 2023-08-26 08:28 GMT

मध्यप्रदेश के सतना जिले के लाल लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। खाई में बस गिर जाने से वह भी बुरी तरह घायल हो गए थे। जिनका उपचार दिल्ली की अस्पताल में चल रहा था। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार आर सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव में किया जाएगा। जवान के शहीद होने की खबर से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

विवेक को आई थी गंभीर चोटें

लद्दाख के लेह में करीबन 6 दिन पूर्व एक सैन्य वाहन सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा था। वाहन खाई में गिर जाने की वजह से 9 सैनिक शहीद हो गए थे। बताया गया है कि सेना के एएलएस वाहन में 10 जवान सवार थे। जिसमें सतना जिले के करही कला गांव के रहने वाले विवेक पाण्डेय भी सवार थे। दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए थे। जिनका उपचार दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को वह शहीद हो गए। सतना स्थित पैतृक गांव में शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।

सात साल पहले सेना में हुए थे भर्ती

सतना जिले के करही कला गांव निवासी विवेक पाण्डेय सात साल पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। वह सिपाही के पद पर तैनात थे। गत 19 अगस्त को सेना के एएलएस वाहन का काफिला जा रहा था। लद्दाख के क्यारी से सात किलोमीटर पहले ही वाहन सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो जेसीओ और सात जवान शहीद हो गए थे। रेस्क्यू के दौरान केवल विवेक पाण्डेय ही जिंदा बचे थे। घायल विवेक का उपचार दिल्ली में चल रहा था। जवान के घायल होने की सूचना मिलते ही परिजन भी दिल्ली पहुंच गए थे। शहीद विवेक के पिता रामलखन पाण्डेय कर्नाटक में पुजारी हैं। जबकि उनके बड़े भाई आशीष पाण्डेय गांव में ही खेती बाड़ी का काम करते हैं। जवान के शहीद होने के बाद परिवार सहित समूचे गांव में गमगीन माहौल है।

Tags:    

Similar News