एमपी के सतना में प्रेमी के साथ रहने के लिए विवाहित महिला ने रची खुद के मौत की साजिश, सच सामने आया तो हैरान रह गए पुलिस और परिजन

Satna MP News: कहते हैं प्यार अंधा होता है। शायद प्यार को अंधा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें सही गलत का बोध इंसान को नहीं रह जाता। व्यकित को अपनी प्रेमी-प्रेमिका से बढ़कर कोई नजर नहीं आता। अपने पराए हो जाते हैं। व्यक्ति वह कर गुजरता है जिसे करना आसान नहीं होता।

Update: 2022-12-31 04:00 GMT

Satna MP News: सतना में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक विवाहित महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने ही मौत की साजिश रच डाली। परिजन जहां महिला को मृत मान रहे थे वहीं पुलिस इस उधेड़बुन में थी कि महिला की मौत हुई भी या नहीं। पुलिस पूरी तरह से श्योर नहीं थी कि महिला जिंदा है या मर गई है। लेकिन जब महिला की कहानी परिजनों और पुलिस के सामने आई तो सब भौचक्के रह गए।

क्या है मामला

बताया गया है कि मैहर के घूरपुरा में 26 दिसंबर को एक मकान में आग लग गई। आगजनी की जब यह घटना हुई तो वहां महिला भी थी। परिजनों ने भी महिला को अंदर देखा। लेकिन जब आग बुझी तो महिला वहां नहीं थी। परिजनों ने माना की महिला की आग से जलने के कारण मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके वालों ने भी ससुराल वालों पर महिला को जलाने का आरोप लगाया।

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें महिला नहीं मिली। महिला के जलने के निशान नहीं थे। पुलिस के सामने विडंबना यह थी कि महिला के जलने के अंश मौके पर नहीं थे, किसी ने महिला को जाते हुए भी नहीं देखा। पुलिस ने इस मामले में गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू की।

कैसे चला पता

पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि महिला का बांदा निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बांदा निवासी युवक के जब मोबाइल का रिकार्ड पुलिस ने पता किया तो पुलिस को जानकारी मिली कि युवक सतना निवासी किसी महिला से काफी बात किया करता है। इसके बाद पुलिस संबंधित महिला का सीडीआर निकालते हुए उसके पास पहुंच गई। डालीबाबा मोहल्ले में रहने वाली महिला को जब पुलिस ने पकड़ा तो वह यह देख कर हैरान रह गई कि अपने मौत की साजिश रचने वाली महिला जिंदा है।

क्यों किया ऐसा

बताया गया है कि महिला का पिछले दो साल से बांदा निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है। वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। इसी कारण से उसने गत दिवस सुनियोजित तरीके से अपने मौत की साजिश रची। घर में आग लगा कर उसने यह दिखाया कि वह आग की लपटों में घिरी हुई है। जैसे ही लोगों की नजर उससे हटी मौका देख कर वह पीछे के रास्ते से भाग गई।

Tags:    

Similar News