MAIHAR जिला बनने के बाद मिला एक और इनाम, मिलेगा SATNA से बल, थानों की संख्या हो सकती है सात : MP NEWS

सतना. मैहर जिला बनने के बाद सतना जिले का आधा इलाका सिमट जाएगा। कानून व्यवस्था के लिए सतना से ही पुलिस बल मैहर को दिया जाएगा।

Update: 2021-02-16 06:15 GMT

सतना. मैहर जिला बनने के बाद सतना जिले का आधा इलाका सिमट जाएगा। कानून व्यवस्था के लिए सतना से ही पुलिस बल मैहर को दिया जाएगा। एेसा कानून के जानकारों का कहना है। उनका मानना है कि पहले से ही बल की कमी झेल रहे सतना से मैहर को अलग करने के बाद नए जिले में भी पदो की पूर्ति पूरी तरह करना संभव नहीं है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि सात थानों से मिलकर नया जिला बनेगा। लेकिन इसका निर्धारण सीमांकन के बाद ही हो सकेगा।मैहर अनुभाग में कई साल तक सेवाएं दे चुके एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि मौजूदा समय में मैहर अनुभाग में कोतवाली मैहर के अलावा, बदेरा, अमदरा, नादन देहात, अमरपाटन और रामनगर थाना हैं। मैहर जिला बनने के बाद इसमें उचेहरा थाना को भी जोड़ा जा सकता है। बल के संबंध में उन्होंने कहा कि जिस तरह उमरिया और निवाड़ी नए जिले बने थे उसी तरह मैहर में भी पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था हो सकती है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पद रहने की संभावना कम है। इसके साथ ही मैहर जिले में अनुभाग बनाने की संभावना नहीं हैं। अपराध के बारे में बताया जा रहा है कि मैहर अनुभाग का जो आंकड़ा बीते साल में रहा उसमें फर्क आ जाएगा। अभी तक जो मामूली घटनाक्रमों की कायमी नहीं होती थी वह होने लगेगी। आमजन को इतना फायदा जरूर होगा कि सतना तक न आकर उनके पुलिस संबंधी काम मैहर में ही हो सकेंगे। सतना जिले में इतना बल सतना जिले में पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अलावा उप पुलिस अधीक्षक के आठ पद स्वीकृत हैं। रक्षित निरीक्षक का एक पद, निरीक्षक के 30 पद स्वीकृत हैं। सूबेदार के 6 पद हैं। उप निरीक्षक के 115 पद सहायक उप निरीक्षक के 230 पद हैं। प्रधान आरक्षक 338, आरक्षक 958 पद हैं। इनमें निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक व प्रधान आरक्षकों की कमी हैं। स्वीकृत करीब 1688 पदों में 300 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों की कमी हैं। यह हैं थाना- चौकी जिले के शहर अनुभाग में महिला थाना, थाना आजाक, थाना यातायात, थाना सिटी कोतवाली, कोलगवां, सिविल लाइन हैं। नागौद अनुभाग में थाना नागौद, उचेहरा, सिंहपुर, जसो, कोठी हैं। डीएसपी मुख्यालय के अनुभाग में थाना कोटर, जैतवारा, ताला, रामपुर बाघेलान हैं। मैहर अनुभाग में कोतवाली मैहर, बदेरा, अमदरा, नादन देहात, अमरपाटन, रामनगर हैं। चित्रकूट अनुभाग में नयागांव, सभापुर, बरौंधा, धारकुण्डी, मझगवां थाना हैं। इसी तरह बाबूपुर, सोहावल, मैहर, झुकेही, मर्यादपुर, हिनौती, मनकहरी, रामवन, यातायात बेला, छिबौरा, पोड़ी, परसमनिया, रैगांव, पर्यटन चित्रकूट सरभंगा चौकी हैं।

Similar News