अपहरण कर छात्रा से गैंगरेप, सत्ता की दखल पर आरोपी को बचाने का आरोप

सतना के अमरपाटन क्षेत्र में छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़ित पक्ष पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप लगा रहा है।

Update: 2021-08-16 10:05 GMT

मंत्री रामखेलावन के साथ लाल घेरे में आरोपी सत्तू।

सतना। घर से अमरपाटन जाने के लिये निकली एक 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा का अपहरण करके गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है। घटना एमपी के सतना जिले की है।

यह थी घटना

बताया जा रहा है कि लड़की 10 अगस्त को अपने गांव से अमरपाटन के लिए निकली थी। रास्ते में छैरहा के रहने वाले आरोपी शत्रुघन पटेल उर्फ सत्तू ने साथी गुरदीप पटेल के साथ मिलकर उसे बाइक से अगवा कर लिया। दोनों ने लड़की को अज्ञात जगह ले जाकर एक मकान में बंद कर दिया। यहां उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। वही रिश्तेदार के घर में लड़की को बंधक बनाकर आरोपी रखे हुये थे।

लड़की की सूचना पर परिजन थाना पहुचे और पुलिस की मदद से लड़की को जंहा मुक्त कराया वही शत्रुधन उसके साथी गुरदीप तथा रिश्तेदार पवन को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य आरोपी को बचा रही पुलिस

पीड़िता का अरोप है पुलिस मुख्य आरोपी शत्रुधन पटेल को बचा रही है। पुलिस उस पर महज छेड़खानी का मामला दर्ज कर रही है। पीड़िता और परिवार के लोगो का कहना है कि शत्रुधन पटेल सत्तादल के नेता तथा स्थानिय मंत्री का करीबी है। सत्ता के दबाब में पुलिस मुख्य आरोपी के खिलाफ महज छेड़खानी का मामला दर्ज कर रही है। इतना ही नही लड़की का बयान ही बदल दिया। आरोपी उन्हे केस वापस लेने का दबाब बना रहे है। तो वही पुलिस उसके साथी गुरदीप पर दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज किया है।

Tags:    

Similar News