Satna Nagar Nigam कार्यालय में अधिकारियों के बीच चले लात-घूसें, उपयंत्री का टूटा हाथ

सतना नगर निगम (Satna Nagar Nigam) कार्यालय में विवाद सामने आया है।

Update: 2021-09-21 15:21 GMT

सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच विवाद की घटनाएं अक्सर सामने आती रही है। ऐसी ही एक घटना मंगलवार की शाम मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना नगर निगम (Satna Nagar Nigam) कार्यालय से सामने आई है। यहां कार्यालय के दो अधिकारियों के बीच मारपीट की घटना घटी है। जिसमें एक अधिकारी ने दूसरे अधिकारी पर कई चाटे रसीद कर दिए।

उपयंत्री का टूटा हाथ

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान जहाँ एक कर्मचारी का कान लाल हो गया और खून निकल आया तो वही झूमाझटकी के दौरान उपयंत्री का हाथ भी टूट गया है।​

पेनाल्टी को लेकर विवाद

जानकारी के मुताबिक शाम करीब 4.30 बजे नगर निगम की अतिक्रमण शाखा के अंदर प्रभारी ई नागेंद्र सिंह और उपयंत्री राजेश गुप्ता के बीच पेनाल्टी को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच नागेंद्र सिंह ने राजेश गुप्ता को थप्पड़ जड दिए। जिससे उनके कान व हाथ में चोंट आई है। उन्हे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वही इस मामले को लेकर जिम्मेदारों ने दूरी बनाकर रखी है। कार्यालय में चर्चा है कि एक भाजपा पदाधिकारी द्वारा पेनाल्टी का रूपए कार्यालय भेजवाया गया था। लेकिन दो में से किसी अधिकारी को नहीं मिला। ऐसे में भाजपा नेता की पेनाल्टी के लिए दोनों लोग भिड़ गए और विवाद कर दिए। आरोप है कि पैसा तो आया लेकिन पैसा कहाँ चल गया यह विवाद की वजह बना हुआ है।

Tags:    

Similar News