सतना: नौकरी दिलाने के एवज में नगर निगम की महिला कर्मचारी ने ठगे 1.25 लाख, जाना पड़ा जेल

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना (Satna) में नगर निगम की महिला कर्मचारी ने की 1.25 लाख की ठगी।

Update: 2022-01-25 10:23 GMT

Satna News: सतना जिले के नगर निगम में पदस्थ महिला कर्मचारी ने दो बेराजगार युवको से नौकरी दिलाने के नाम पर 1.25 लाख रूपए ठग लिए। इस मामले में न्यायिक दण्डाधिकारी पूर्णिमा सिंह ने महिला कर्मचारी की जमानत याचिका निरस्त करते हुए उसे जेल भेज दिया है। महिला के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में आईपीसी की धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज है

बताया गया है कि 2020 में जिले के निवासी राकेश चौधरी और पुष्पेन्द्र कुशवाहा से महिला कर्मचारी ने रूपए लिए थे। राकेश ने जहां 50 हजार रूपए दिए वहीं पुष्पेन्द्र ने 75 हजार रूपए की राशि दिए थे। इन रूपयां के बदले महिला कर्मचारी ने नगर निगम में नौकरी दिए जाने का आश्वासन संबंधित बेरोजगार युवकों को दिया था। पैसे लेने के बाद भी जब युवकां की नौकरी नहीं लगी तो उन्होने अपने पैसे मांगने शुरू कर दिए। महिला कर्मचारी ने पैसे देने से इंकार कर दिया। पैसे न मिलने पर युवकों ने मामले की शिकायत थाने में की। इसी कड़ी में गत दिवस पुलिस ने चालान न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

माध्यम के द्वारा दिए गए पैसे

बताया गया है कि नगर निगम के ही कर्मचारी सुरेश विश्वकर्मा और सतेन्द्र सिंह के माध्यम से युवकों ने महिला कर्मचारी को पैसे दिए थे। संबंधित कर्मचारियों ने युवकों को आश्वासन दिया था कि महिला कर्मचारी नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा में पदस्थ है, वह नौकरी लगवा सकती है। 28 जुलाई 2020 को संबंधित कर्मचारियों ने युवकों को महिला कर्मचारी से राजेन्द्र नगर गली नं. 2 में मिलाया। यहीं पर युवकां ने महिला कर्मचारी को पैसे दिए।

Tags:    

Similar News